SBI ‘वी-केयर’ स्कीम में मिलेगा FD से ज्यादा ब्याज, 30 जून तक कर सकते हैं इन्वेस्ट, जानिए कैसे
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम FD से ज्यादा ब्याज ऑफर करती है। इसमें 30 जून तक निवेश कर सकते हैं। पहले इसकी समय सीमा 31 मार्च थी। स्कीम में सीनियर सिटीजंस को 5 साल या उससे ज्यादा समय के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अतिरिक्त ब्याज दिया जाएगा।
पहले जानिए, क्या है स्कीम?
SBI की नई स्कीम में 5 साल या उससे ज्यादा समय तक डिपॉजिट (FD) पर 50 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा ब्याज मिलेगा। यह स्कीम सिर्फ 31 मार्च 2023 तक लागू रहेगी। अब 30 जून तक लागू रहेगी। तय अवधि में इस स्कीम में निवेश करने वाले ग्राहकों को ही फायदा मिलेगा।
सीनियर सिटीजन के लिए टर्म डिपॉजिट पर ब्याज
सीनियर सिटीजन को 5 साल से कम के रिटेल टर्म डिपॉजिट पर आम पब्लिक के मुकाबले 0.50% ज्यादा ब्याज मिलता है88। वहीं ‘वीकेयर डिपॉजिट’ स्कीम के तहत 5 साल या इससे ज्यादा की FD पर 1% ब्याज मिलेगा। हालांकि, मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जाएगा।