Jabalpur SP ऑफिस में महिला ने खुद पर डाला पेट्रोल, बोली- पति-सास-ससुर मांगते हैं दहेज, घर से निकाला

जबलपुर। Jabalpur में एसपी ऑफिस में मंगलवार दोपहर एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल कर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद महिलाओं ने उसे बचा लिया। महिला का आरोप है कि उसे पति, सास-ससुर ने दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल दिया है।
दोपहर करीब डेढ़ बजे संजीवनगर की रहने वाली Manju Tiwari एसपी ऑफिस पहुंची। उसके हाथ में पेट्रोल से भरा डिब्बा था। यहां वह खुद पर पेट्रोल डालने लगी। इससे वहां हड़कंप मच गया। वहां महिलाओं और महिला सिपाही ने उसके हाथ से डिब्बा छीन लिया। पुलिस उसे संजीवनगर थाने लेकर पहुंची।
जबलपुर में 5 दिन से लापता युवक का शव मिला, परिजन ने लगाया लापरवाही का आरोप
Woman pours petrol on herself in Jabalpur SP office
महिला ने बताया- पति, सास-ससुर करते हैं प्रताड़ित
Manju ने बताया, ‘2012 में साल पहले रोहित उर्फ योगेश तिवारी से शादी हुई थी। तब से अब तक दहेज में 15 लाख रुपए दे चुके हैं। बावजूद दहेज के लिए लगातार परेशान किया जा रहा है। नहीं देने पर मारपीट की जाती है। पति ने बच्चों के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया है। इसमें जेठ राकेश भी सपोर्ट कर रहे हैं। डेढ़ साल से पति रोहित, जेठ राकेश, सास फूल बाई परेशान कर रहे हैं। रोहित ने कुछ साल पहले दूसरी शादी भी कर ली। अब हमें घर से निकाल दिया। परेशान होकर अब आत्महत्या का रास्ता ही बचा है। संजीव नगर थाने में भी शिकायत की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। पिछले एक साल से थाने के चक्कर काट रही हूं।’
संजीवनी नगर थाने में पति योगेश तिवारी, जेठ राकेश तिवारी, सास फूल तिवारी और जेठानी मनू तिवारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498, 294 के तहत मामला दर्ज किया है।
मायके में रह रही महिला
7 जुलाई 2023 की रात योगेश ने मंजू के साथ मारपीट कर भगा दिया था। इसके बाद से संजीवनी नगर में अपने माता-पिता के साथ रह रही है। जनवरी 2024 में मंजू ने पति, जेठ, सास और नंद के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। तब से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। योगेश प्रॉपर्टी डीलर है। उनके दो बच्चे भी है। बेटी 10 साल की और 6 साल का बेटा है।
पुलिस बोली- जांच की जा रही
ASP सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि संजीवनी नगर की रहने वाली मंजू तिवारी ने शिकायत की है। महिला ने आवेश में आकर अपने ऊपर डालने की कोशिश की थी, लेकिन उसे अन्य महिलाओं ने पकड़ लिया। शिकायत की जांच की जा रही है।