Friday, September 12, 2025
MP

गैंगरेप के बाद महिला की गर्दन तोड़कर हत्या, पंजाब के हार्वेस्टर मालिक समेत 3 गिरफ्तार

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम के पिपरिया में अधेड़ महिला की जघन्य तरीके से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद गर्दन तोड़कर उसे मार डाला। वारदात गुरुवार रात की है। पुलिस ने शनिवार को मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पंजाब के हार्वेस्टर मालिक समेत तीन लोगाें को गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 302 के तहत केस दर्ज कर जांच में लिया। एसपी डॉ. गुरुकरण सिंह ने घटना स्थल का मुआयना कर मामले का जल्द खुलासा करने निर्देश दिए थे।

टीआई के मुताबिक 22 जून की देर शाम आरोपियों ने शराब पार्टी की। उसके बाद महिला के साथ मिलकर बाटी बनाई। इसी दौरान जगमेल सिंह उर्फ रिंकू और हरदीप सिंह ने महिला को घर के पीछे खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद दर्शन सिंह ज्यादती करने पहुंचा, तो महिला ने विरोध किया।

महिला ने सभी को बताने की बात कही। यह सुनकर तीनों डर गए। दर्शन ने महिला की गर्दन तोड़ उसकी हत्या कर दी। आरोपी को 24 जून को गिरफ्तार कर धारा 376 (डी) गैंग रेप, हत्या और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया।

ये आरोपी गिरफ्तार

आरोपी जगमेल सिंह उर्फ रिंकू पिता जीत सिंह जाट (38), दर्शन सिंह उर्फ दर्शी पिता रामसिंह जाट (38) दोनों निवासी गलवटी तह नामा जिला पटियाला पंजाब और गांधी उर्फ हरदीप सिंह पिता राजविंद्र सिंह रविदास (25) निवासी ग्राम गुदाईया जिला पटियाला पंजाब को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *