Thursday, February 5, 2026
MPCRIME

गाय चराने से रोका तो दबंगों ने की फायरिंग, पांच लोग घायल; बुजुर्ग माफी मांगता रहा 

When stopped from grazing cows In Morena miscreants opened fire
दबंगों ने लाठी-डंडों से दलित परिवार पर हमला कर दिया।

मुरैना। मुरैना में दबंगों ने दलित परिवार के घर पहुंचकर पहले लाठी–डंडों से पीटा। फायरिंग भी की। पीड़ित परिवार ने खेत में गाय चराने और बाजरे की करब उठाने से मना किया था। घटना में पांच लोग घायल हैं, जिन्हें जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जौरा विकासखंड के राजाराम का पुरा गांव की है।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में देरी का भी आरोप लगाया है। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है। इसका वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया है।

पीड़ित महाराज जाटव ने बताया कि गांव के दबंग बनवारी गुर्जर और उसके साथियों की गायें उनके खेत में चर रही थीं। इसका विरोध किया, तो उन्होने बाजरे की करब भी उठा ली। इसे लेकर विवाद बढ़ गया और दबंगों ने बदला लेने की धमकी दी।

When stopped from grazing cows In Morena miscreants opened fire

When stopped from grazing cows In Morena miscreants opened fire
मारपीट के दौरान बुजुर्ग माफी मांगता रहा।

8-10 राउंड फायरिंग, लाठी-डंडों से पीटा

आरोप है कि बनवारी गुर्जर 10-12 साथियों के साथ दलित परिवार के घर पहुंचा। पहले 8 से 10 राउंड फायरिंग की। लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। वीडियो में भी युवक हाथ में लाठी-डंडे लिए दिख रहे हैं। इसमें रमेश जाटव, महाराज जाटव, बहादुर जाटव, महादेवी जाटव और सिमला जाटव घायल हुए हैं।

विवाद के दौरान परिवार के एक बुजुर्ग ने दबंगों के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी। बावजूद आरोपियों ने मारपीट बंद नहीं की।

When stopped from grazing cows In Morena miscreants opened fire

पुलिस पर एफआईआर में देरी करने का आरोप

घटना के बाद घायल परिजन जौरा थाने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत नहीं ली। देर रात एफआईआर दर्ज की गई। मामले में बनवारी गुर्जर, विश्राम गुर्जर, दामोदर गुर्जर, बंटी गुर्जर और वीरा गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि विवाद गाय और चारे को लेकर हुआ था। जांच में सामने आया है कि पहले गुर्जर परिवार के एक युवक के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। जांच जारी है।

When stopped from grazing cows In Morena miscreants opened fire

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *