Saturday, June 7, 2025
MPNationPolitics

MP में BJP को प्रचंड बहुमत, 31 में से 11 मंत्री हारे; जबलपुर में कांग्रेस विधायक के विजय जुलूस में फायरिंग, युवक घायल

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। भाजपा को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिला है। BJP के खाते में 163 सीटें आई हैं। वहीं, कांग्रेस ने 66 सीटें जीती हैं। बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए।

इस बार प्रदेश में सपा, बसपा, AAP या निर्दलीयों का खाता तक नहीं खुल पाया है। भाजपा – कांग्रेस के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसके प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर मध्यप्रदेश में एंट्री की। सैलाना से पार्टी के कमलेश्वर डोडियार 4618 वोट से जीते। पिछली बार मप्र में 4 निर्दलीय समेत 2 बसपा और 1 सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी। बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छिंदवाड़ा से कमलनाथ भी जीत गए हैं।

रात करीब साढ़े 9 बजे जबलपुर पूर्व विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया के विजय जुलूस में फायरिंग हो गई। घटना में वारिस मिश्रा नाम का युवक कमर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि जुलूस के दौरान गगन यादव ने फायरिंग की है। फिलहाल, ये साफ नहीं है कि गोली किसी इरादे से चलाई गई या फिर हर्ष फायर किया गया।

केंद्रीय मंत्री, सांसद और गृहमंत्री हारे

मंडला की निवास विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सतना से सांसद गणेश सिंह हार गए। दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के 3 सांसद जीत चुके हैं। सैलाना में भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश डोडियार ने कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को हराया। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल तीसरे नंबर पर रहीं।

सिंधिया बोले- लाड़ली बहना गेमचेंजर 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लाड़ली बहना को गेमचेंजर बताते हुए भोपाल में कहा, ‘ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अपना कद दिखा दिया।’ वहीं, जीत की वजह ‘लाड़ली बहना’ के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए। उन्होंने इंदौर में कहा, ‘राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तो लाड़ली बहना नहीं है, लेकिन हमें वहां भी जीत मिली है। यह पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्मे की जीत है।’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, भाजपा अब तक की सर्वाधिक सीट जीतकर इतिहास बनाएगी।

Wave of 'Laadli Bahana' in MP: In the trend, BJP is ahead on 154 seats and Congress on 73 seats; Shivraj said- Modi in the mind of MP, MP election 2023, election 2023, madhya pradesh election, kalluram news, MP election counting
भोपाल में शिवराज सिंह को पोस्टर में हनुमान बताया गया। उसे दूध से भी नहलाया गया।

सिंधिया बोले- जनता ने कांग्रेस को अपना कद दिखा दिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लाड़ली बहना को गेमचेंजर बताते हुए भोपाल में कहा, ‘ग्वालियर-चंबल सहित प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को अपना कद दिखा दिया।’ वहीं, जीत की वजह ‘लाड़ली बहना’ के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए। उन्होंने इंदौर में कहा, ‘राजस्थान-छत्तीसगढ़ में तो लाड़ली बहना नहीं है, लेकिन हमें वहां भी जीत मिली है। यह पीएम नरेंद्र मोदी के करिश्मे की जीत है।’

कमलनाथ ने कहा- हम खामियों का विश्लेषण करेंगे

कमलनाथ ने कहा, ‘इस मुकाबले में हम मध्यप्रदेश के मतदाताओं का फैसला स्वीकार करते हैं। आज विरोधी दल के नाते हम अपने कर्तव्य पर डटे रहेंगे। मैं भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। हम खामियों का विश्लेषण करेंगे। देखेंगे कि हम मतदाताओं को अपनी बात क्यों नहीं समझा पाए।’

अपडेट्स  यहां देखिए …

  • शाजापुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा को सिर्फ 7 वोट से हराया। कराड़ा रीकाउंटिंग करा रहे हैं।
  • बड़वानी से कांग्रेस के राजन मंडलोई चुनाव जीते। उन्होंने मंत्री प्रेमसिंह पटेल को हराया।

(नोट: इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक BJP 165, कांग्रेस 63 सीट पर आगे चल रही है। बसपा व अन्य को 1-1 सीट पर बढ़त मिली है।)

(नोट: इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक BJP 165, कांग्रेस 63 सीट पर आगे चल रही है। बसपा व अन्य को 1-1 सीट पर बढ़त मिली है।)

Wave of 'Laadli Bahana' in MP: In the trend, BJP is ahead on 154 seats and Congress on 73 seats; Shivraj said- Modi in the mind of MP, MP election 2023, election 2023, madhya pradesh election, kalluram news, MP election counting
प्रदेश भाजपा कार्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है।

दिग्गज और चर्चित चेहरों की सीट का हाल…

बुधनीशिवराज सिंह चौहान (भाजपा) v/s विक्रम मस्ताल (कांग्रेस)शिवराज 104974 वोट से जीते
छिंदवाड़ाकमलनाथ (कांग्रेस) v/s विवेक बंटी साहू (भाजपा)कमलनाथ 35009 वोट से जीते
इंदौर-1कैलाश विजयवर्गीय (भाजपा) v/s संजय शुक्ला (कांग्रेस)विजयवर्गीय 57939 वोट से जीते
लहारडॉ. गोविंद सिंह (कांग्रेस) v/s अम्बरीष शर्मा (भाजपा)गोविंद सिंह 12397 वोट से हारे
रहलीगोपाल भार्गव (भाजपा) v/s ज्योति पटेल (कांग्रेस)भार्गव 72800 वोट से जीते
खुरईभूपेंद्र सिंह (भाजपा) v/s रक्षा राजपूत (कांग्रेस)भूपेंद्र 47325 वोट से जीते
राघोगढ़जयवर्धन सिंह (कांग्रेस) v/s हीरेंद्र सिंह (भाजपा)जयवर्धन 4505 वोट से जीते
शिवपुरीकेपी सिंह कक्काजू (कांग्रेस) v/s देवेंद्र जैन (भाजपा)देवेंद्र जैन 43030 वोट से जीते
सिंगरौलीरानी अग्रवाल (AAP) v/s रामनिवास शाह (भाजपा)रामनिवास शाह 37977 वोट से जीते
डबराइमरती देवी (भाजपा) v/s सुरेश राजे (कांग्रेस)इमरती देवी 2267 वोट से हारीं
पथरियारामबाई (बसपा) v/s लखन पटेल (भाजपा)रामबाई 48839 वोट से हारीं
बुरहानपुरअर्चना चिटनीस (भाजपा) v/s ठाकुर सुरेंद्र सिंह (कांग्रेस)चिटनीस 31171 वोटों से जीतीं
खातेगांवदीपक जोशी (कांग्रेस) v/s आशीष शर्मा (भाजपा)दीपक जोशी 12542 वोट से हारे
राऊजीतू पटवारी (कांग्रेस) v/s मधु वर्मा (भाजपा)पटवारी 35522 वोट से हारे
सोनकच्छसज्जन सिंह वर्मा (कांग्रेस) v/s राजेश सोनकर (भाजपा)सज्जन सिंह 25437 वोट से हारे
भोपाल दक्षिण पश्चिमपीसी शर्मा (कांग्रेस) v/s भगवानदास सबनानी (भाजपा)पीसी शर्मा 15833 वोट से हारे
दमोहटीवी एक्ट्रेस चाहत पांडेय (AAP) v/s जयंत मलैया (भाजपा)जयंत मलैया 51628 वोट से जीते
चाचौड़ालक्ष्मण सिंह (कांग्रेस) v/s ममता मीना (आप) v/s प्रियंका पेंची (भाजपा)प्रियंका पेंची 61570 वोट से जीतीं
सांवेरतुलसी सिलावट (भाजपा) v/s रीना बौरासी (कांग्रेस)सिलावट 68854 वोट से जीते
महूउषा ठाकुर (भाजपा) v/s रामकिशोर शुक्ला (कांग्रेस)उषा 34392 वोट से जीतीं
सुरखीगोविंद सिंह राजपूत (भाजपा) v/s नीरज शर्मा (कांग्रेस)राजपूत 2178 वोट से जीते
नरेलाविश्वास सारंग (भाजपा) v/s मनोज शुक्ला (कांग्रेस)सारंग 24199 वोट से जीते
थांदलावीर सिंह भूरिया (कांग्रेस) v/s कलसिंह भाबर (भाजपा)भूरिया 1340 वोट से जीते

केंद्रीय मंत्रियों की स्थिति…

दिमनीनरेंद्र सिंह तोमर (भाजपा) v/s रविंद्र तोमर (कांग्रेस)नरेंद्र सिंह तोमर 24461 वोट से जीते
निवासफग्गन कुलस्ते (भाजपा) v/s चैन सिंह वरकड़े (कांग्रेस)फग्गन 9723 वोट से हारे
नरसिंहपुरप्रह्लाद पटेल (भाजपा) v/s लाखन सिंह (कांग्रेस)प्रहलाद पटेल 31310 वोट से जीते

भाजपा के 4 सांसदों की स्थिति…

सीधीरीति पाठक (भाजपा) v/s ज्ञान सिंह (कांग्रेस)रीति पाठक 35418 वोट से जीतीं
सतनागणेश सिंह (भाजपा) v/s सिद्धार्थ कुशवाह (कांग्रेस)गणेश 4041 वोट से हारे
गाडरवाराराव उदय प्रताप सिंह (भाजपा) v/s सुनीता पटेल (कांग्रेस)राव उदय 56529 वोट से जीते
जबलपुर पश्चिमराकेश सिंह (भाजपा) v/s तरुण भनोत (कांग्रेस)राकेश 30134 वोट से जीते

ये 12 मंत्री हारे…

ग्वालियर ग्रामीणभारत सिंह कुशवाह (भाजपा) v/s साहेब सिंह गुर्जर (कांग्रेस)कुशवाह 3282 वोट से हारे
दतियानरोत्तम मिश्रा (भाजपा) v/s राजेंद्र भारती (कांग्रेस)भारती 7156 वोट से जीते
परसवाड़ारामकिशोर कावरे (भाजपा) v/s मधु भगत (कांग्रेस)कावरे 25948 वोट से हारे
बालाघाटगौरीशंकर बिसेन (भाजपा) v/s अनुभा मुंजारे (कांग्रेस)मुंजारे 29195 वोट से जीतीं
बदनावरराजवर्धन सिंह दत्तीगांव (भाजपा) v/s भंवर सिंह शेखावत (कांग्रेस)दत्तीगांव 2976 वोट से हारे
बमोरीमहेंद्र सिंह सिसोदिया (भाजपा) v/s ऋषि अग्रवाल (कांग्रेस)सिसोदिया 14796 वोट से हारे
पोहरीसुरेश धाकड़ (भाजपा) v/s कैलाश कुशवाह (कांग्रेस)धाकड़ 49481 वोट से हारे
अमरपाटनरामखेलावन पटेल (भाजपा) v/s राजेंद्र कुमार सिंह (कांग्रेस)पटेल 5890 वोट से हारे
खरगापुरराहुल सिंह लोधी (भाजपा) v/s चंदा सिंह गौर (कांग्रेस)लोधी 8117 वोट से हारे
बड़वानीप्रेमसिंह पटेल (भाजपा) v/s राजन मण्डलोई (कांग्रेस)पटेल 11172 वोट से हारे
अटेरअरविंद सिंह भदौरिया (बीजेपी) v/s हेमंत कटारे (कांग्रेस)भदौरिया 20228 वोट से हारे
हरदाकमल पटेल (भाजपा) v/s आरके दोगने (कांग्रेस)कमल पटेल 870 वोट से हारे

इन सीटों का भी आया रिजल्ट…

  • शुजालपुर सीट पर मंत्री इंदर सिंह परमार कांग्रेस के रामवीर सिंह सिकरवार से 14271 वोटों से जीते।
  • शाजापुर से भाजपा प्रत्याशी अरुण भीमावद ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा को सिर्फ 7 वोटों से हराया।
  • अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल की जीत हुई। कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह 20914 वोट से हारे।
  • भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील के बेटे आतिफ अकील जीते। आतिफ ने पूर्व महापौर और बीजेपी कैंडिडेट आलोक शर्मा को 27086 वोट हराया।
  • रतलाम शहर में भाजपा के चेतन्य काश्यप 60807 मतों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के पारस सकलेचा को हराया।
  • सोहागपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय पाल सिंह जीते। उन्होंने कांग्रेस के पुष्पराज पटेल को 1970 वोटों से हराया।
  • नेपानगर से भाजपा की मंजू दादू 44 हजार 805 वोटों से जीतीं। उन्होंने कांग्रेस की गेंदू बाई को हराया।
  • श्योपुर में कांग्रेस के बाबूलाल जंडेल 10 हजार 596 वोटों से जीते। बीजेपी के दुर्गा लाल विजय हारे।
  • इंदौर-3 से भाजपा के गोलू शुक्ला ने 14512 वोट से कांग्रेस के दीपक पिंटू जोशी को हराया।
  • देवास से बीजेपी की गायत्री राजे पवार ने 26772 वोटों से कांग्रेस के प्रदीप चौधरी को हराया।
  • भोजपुर विधानसभा से सुरेंद्र पटवा ने 43 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस के राजकुमार पटेल को हराया।
  • रैगांव, सतना पर भाजपा की प्रतिमा बागरी ने कांग्रेस की कल्पना वर्मा को 36124 मतों से हराया।
  • भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह को 16233 मतों से हराया।
  • गोविंदपुरा, भोपाल से विधायक कृष्णा गौर ने कांग्रेस के रविंद्र साहू झूमरवाला को 106335 मतों से हराया।
  • गंजबासौदा से बीजेपी के हरिसिंह रघुवंशी 27 हजार 925 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस के निशंक जैन को हराया।
  • करैरा, शिवपुरी से विधानसभा से भाजपा के रमेश खटीक जीते।
  • सोनकच्छ से बीजेपी के राजेश सोनकर 23517 वोटों से जीते।
  • कुरवाई (विदिशा) से बीजेपी के हरिसिंह सप्रे ने 25 हजार 224 वोटों से कांग्रेस की रानी अहिरवार को हराया।
  • चंदला, छतरपुर से भाजपा के दिलीप अहिरवार ने कांग्रेस के हरप्रसाद को 16 हजार मतों से पराजित किया।
  • रहली, सागर सीट पर मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस की ज्योति पटेल को 72 हजार वोटों से हराया। भार्गव 9वीं बार चुनाव जीते।
  • नरयावली, सागर में भाजपा के प्रदीप लारिया ने कांग्रेस के सुरेंद्र चौधरी को 14449 मतों से हराया।
  • सांची से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस के जेसी गौतम को लगभग 45 हजार वोटों से हराया।
  • पुष्पराजगढ़ में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने 3884 वोटों से भाजपा के हीरा सिंह श्याम को हराया।
  • कोतमा से भाजपा के दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस के सुनील सराफ को 22969 वोट से हराया।
  • आमला के भाजपा के डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कांग्रेस के मनोज मालवे को 12118 वोट से पराजित किया।
  • निवाड़ी से भाजपा के अनिल जैन जीते। उन्होंने कांग्रेस के अमित राय को 17200 वोटो से हराया।
  • इंदौर-4 से मालिनी गौड़ ने 69837 वोटों से कांग्रेस के राजा मंधवानी को हराया।
  • इंदौर-2 से रमेश मेंदोला 106563 वोटों से जीते।
  • इंदौर-3 से भाजपा के गोलू राकेश शुक्ला ने 14667 वोटों से कांग्रेस के दीपक जोशी पिंटू को हराया।
  • देपालपुर से भाजपा के मनोज पटेल को 94989 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के विशाल पटेल को हराया।
  • पांढुर्णा के कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश उईके ने 10457 मतों से भाजपा के प्रकाश उईके को हराया।
  • आष्टा से भाजपा के गोपाल इंजीनियर 8153 वोट से जीते। उन्होंने कांग्रेस के कमल सिंह चौहान को हराया।
  • विदिशा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मुकेश टंडन 26 हजार से अधिक वोटों से जीते।
  • भीकनगांव सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी झूमा सोलंकी ने भाजपा की नंदा ब्राह्मण को 440 वोट से हराया है।
  • बड़वाह में भाजपा के सचिन बिरला ने कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को 5841 वोटों से पराजित किया।
  • महिदपुर, उज्जैन से कांग्रेस के दिनेश जैन बोस 300 से भी कम वोटों के अंतर से जीते।
  • सिरोंज में भाजपा के उमाकांत शर्मा ने कांग्रेस के गगनेंद्र रघुवंशी को 27 हजार 682 वोटों से हराया।
  • मंदसौर में कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन 2 हजार से अधिक मतों से जीते। भाजपा के यशपाल सिंह सिसौदिया हारे।
  • पृथ्वीपुर से कांग्रेस के नितेंद्र सिंह 1985 वोट से जीते। उन्होंने भाजपा के शिशुपाल सिंह को हराया है।
  • मुलताई से पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे 14842 वोट से हारे। भाजपा के चंद्रशेखर देशमुख जीते।
  • भैंसदेही से भाजपा के महेंद्र सिंह चौहान 8389 वोट से जीते। कांग्रेस के धरमू सिंह को हारे।
  • हुजूर, भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने 90 हजार से अधिक वोटों से कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को हराया।
Wave of 'Laadli Bahana' in MP: In the trend, BJP is ahead on 154 seats and Congress on 73 seats; Shivraj said- Modi in the mind of MP, MP election 2023, election 2023, madhya pradesh election, kalluram news, MP election counting
भोपाल में मतगणना स्थल पर काउंटिंग जारी है।

 MP में 2023 में कितनी वोटिंग

महिला वोटिंग – 2 करोड़ 6 लाख 80 हजार 387

पुरुष वोटिंग – 2 करोड़ 25 लाख 9 हजार 347

कुल वोटिंग- 4 करोड़ 31 लाख 90 हजार 377

वोटिंग प्रतिशत- 77.15%

कुल वोटर्स- 5 करोड़ 59 लाख 83 हजार 139

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार

भाजपा-230

कांग्रेस- 230

बीएसपी- 178

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी- 52

आम आदमी पार्टी- 63

सपा- 75

आजाद समाज पार्टी- 82

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी- 49

निर्दलीय- 1172

कुल उम्मीदवार- 2,533

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *