Sunday, July 27, 2025
MP

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री मामला: छिंदवाड़ा में BJP ने राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका

छिंदवाड़ा। दिल्ली में संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को फव्वारा पर विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तृणमूल नेता कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता फव्वारा चौक पर एकत्रित हुए। लोकतंत्र का मखौल उड़ाने वाले नेताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल की। उनकी इस हरकत का समर्थन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी तालियां बजाते हुए वीडियो बनाते रहे। इस हरकत से लोगों में आक्रोश है।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी ने न सिर्फ उपराष्ट्रपति, बल्कि देश का अपमान किया है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। बंटी साहू ने कहा कि राष्ट्र हित में समर्पित नेताओं का मखौल उड़ाना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत है। उनकी लोकतंत्र में आस्था नहीं है, इसलिए वो लगातार ऐसा कृत्य करते हैं।

विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, जगेन्द्र अल्डक, गरिमा प्रतीक दामोदर, संजय पटेल, रिजवान कुरैशी, पंकज पाटनी, दीनदयाल मोहने, दिनेश मालवी, कुंदन मिगलानी, रंगू यादव, बिट्टू मंडराह, अनुज मल्होत्रा, रवि मालवी, नवीन बारस्कर, माइकल पहाड़े, दुर्गेश नरोटे, नितिन मरकाम, शिवा सरसवार, सुदीप काले, मयूर पटेल, रामेश्वर ठाकरे, अलकेश साव, अरविंद राजपूत, त्रिलोक राउत, सत्येन्द्र सेमेकर, मनीष निर्मलकर, नितिन तिवारी, राहुल रसेला, अंकित सोलंकी, बबलू पराते, परेश सिन्हा, मुक्कू लालवानी, शैलेन्द्र यादव, सक्षम अग्रवाल, बिट्टा, मंगेश कपाले, गोपाल नाथानी, यश गुप्ता, नौशाद उद्दीन, लकी पाल, विक्रम शक्रवार, कालू अर्नेजा, नरेन्द्र अग्रवाल, राजेश राउत, नितिन राउत, पप्पू ठाकुर, सत्येन्द्र सेमेकर, प्रथम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *