Sunday, June 8, 2025
MPUtility

भोपाल में BJP कार्यालय के सामने बेरोजगार टीचर्स का प्रदर्शन, बोले- चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए

Unemployed teachers demonstrated in front of BJP office in Bhopal, said - selected candidates should be given appointment, Bhopal, Kalluram News, Today Updates
चयनित शिक्षकों ने प्रदर्शन किया।

भोपाल। चयनित शिक्षकों ने मंगलवार सुबह बेरोजगार शिक्षक संघ के बैनर तले भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां धरना देकर रामायण पाठ किया। उनकी मांग थी कि सरकार वर्ग 1 उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2023 के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।

भाजपा कार्यालय के बाहर धरने की वजह से यातायात भी बाधित हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स करीब 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हटाया। एसीपी अक्षय चौधरी ने बताया कि यहां कुछ लोग रास्ता रोक कर बैठे थे। समझाइश के बाद भी माने, तो उन्हें यहां से हटाया।

दो-दो एग्जाम लिए, फिर भी नियुक्ति नहीं

संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश पालीवाल ने बताया कि वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 की परीक्षा में दो-दो एग्जाम लिए गए। नाम मात्र के पदों में भर्ती निकाली गई। दो-दो एग्जाम पास करने और अच्छे नंबर लाने के बाद भी वेटिंग में डाल दिया।

इसके पहले भी बेरोजगार शिक्षक संघ तीन-चार आंदोलन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बेरोजगार शिक्षक संघ के सभी चयनित शिक्षक अपनी न्याय संगत मांगों के लिए जब तक उनको लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, जब तक धरना प्रदर्शन से हिलेंगे नहीं।

Unemployed teachers demonstrated in front of BJP office in Bhopal, said - selected candidates should be given appointment, Bhopal, Kalluram News, Today Updates
चयनित शिक्षकों ने भाजपा कार्यालय के सामने रामायण पाठ किया।

ये हैं चयनित शिक्षकों की मांगें

  • मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती 2023 लंबे समय 5 साल बाद आयोजित की गई। वह भी नाम मात्र के पदों पर जो की बहुत कम है।
  • पहली बार वर्ग 1 चयन परीक्षा 2023 में दो-दो एग्जाम लेने के बाद मात्र 8720 पदों पर भर्ती निकाली गई। जिसमें से 3668 पद बैकलॉग है। 5052 सीधी भर्ती के पद हैं। जिससे सीधी भर्ती के पद नाम मात्र के हैं।
  • वर्ग एक चयन परीक्षा 2023 में दो-दो परीक्षा पास करने के बाद और 70-75-80-85 जैसे अच्छे नंबर लाने के बाद भी चयनित शिक्षकों को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है, जबकि यह सभी चयनित शिक्षक हैं।
  • शिक्षक बनने की योग्यता रखते हैं, लेकिन नाम मात्र के पदों में भर्ती होने के कारण यह शिक्षक बनने से वंचित हो गए।
  • सीधी भर्ती के 5052 को यदि 16 विषयों में और हर वर्ग (UR, EWS, OBC, SC,ST) में बांटा जाए। हर वर्ग में केवल 5 से 10 पद ही आ रहे हैं। उसमें भी 50% महिला आरक्षण होता है। इस स्थिति में अच्छे नंबर लाने के बाद भी बहुत से चयनित शिक्षक जो शिक्षक बनने की पूरी योग्यता रखते हैं। प्रतीक्षा सूची में डाल दिए गए हैं।
  • पद कम होने के कारण अच्छे अंक लाने के बाद भी प्रतीक्षा सूची में शामिल किये गए अधिकतर चयनित शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करते-करते उम्र के अंतिम पड़ाव में पहुंच गए है। वह अगली शिक्षक भर्ती परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
  • स्कूल शिक्षा विभाग लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा दिसंबर 2022 में राजपत्र जारी किया गया था। इसमें स्वीकृत पद 34789 बताए गए हैं। शिक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का विज्ञापन जनवरी 2023 निकाला गया।
  • मध्य प्रदेश की शिक्षक चयन भर्ती 2023 में अनारक्षित वर्ग की 70% से 80% सीटें दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों द्वारा ले ली गई है जिससे मध्य प्रदेश के छात्रों का हक छीना गया है दूसरे राज्यों का शिक्षक भर्ती कोटा फिक्स किया जाए और उम्र सीमा भी निर्धारित की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *