Monday, March 23, 2026
MP

भोपाल में बेकाबू ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, 3 की मौत, तीन अन्य गंभीर

भोपाल। भोपाल के बैरसिया में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह विदिशा रोड पर कुल्होर चौराहे के पास हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। ऑटो को करीब 50 मीटर तक घसीटते भी ले गया। ऑटो में 6 लोग बैठे थे। हादसे में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रक ऑटो को पीछे से टक्कर मारते नजर आ रहा है।

हादसा सुबह 10.34 बजे हुआ। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और 2 जेसीबी की मदद से शव और घायलों को निकाला। हादसे में हबीब (55) निवासी ग्राम झिकरिया तहसील बैरसिया, पवन जाटव (26) निवासी ग्राम रायपुरा जिला विदिशा और मोहन जाटव (38) निवासी ग्राम सुआखेड़ी जिला विदिशा की मौत हुई है। हादसे में ऑटो चालक भी घायल हो गया।

वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो ने दो पलटी खाई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने सीएनजी ऑटो को पीछे से टक्कर मारी। घायलों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बैरसिया जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *