Monday, July 28, 2025
MPCRIME

फूफा ने की थी नाबालिग भतीजी की हत्या, जबलपुर में रेप के बाद पत्थर से सिर कुचला; बोला- दूसरे से उसका अफेयर पसंद नहीं था  

Uncle had murdered his minor niece, crushed her head with a stone after rape in Jabalpur; Said- I didn't like his affair with someone else, Jabalpur, Crime, Murder Opened, Kalluram News
आरोपी विक्रम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर। Jabalpur में 17 साल की लड़की की हत्या उसी के फूफा विक्रम सिंह ने की थी। इससे पहले, आरोपी ने उसके साथ रेप भी किया। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी का शक था कि लड़की का किसी दूसरे के साथ भी अफेयर है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने यह खुलासा किया है।

खमरिया थाना पुलिस ने 10 मई की रात आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि लड़की दूसरे लड़के से हंस-हंसकर बात कर रही थी। उसका किसी और लड़के से अफेयर भी था, जो कि मुझे पसंद नहीं था। उसे जब समझाया तो वह उल्टा मुझसे ही बात करने से इंकार करने लगी। इस वजह उसकी हत्या कर दी। शव को नहर किनारे फेंक दिया।

Uncle had murdered his minor niece In Jabalpur

पहले एक नजर में केस  

खमरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार 17 साल की लड़की घर से अचानक लापता हो गई थी। घर में उसकी छोटी बुआ की शादी थी। परिवार वाले रात भर उसे तलाशते रहे। शुक्रवार सुबह घर से तीन किलोमीटर दूर बिरनेर नहर किनारे उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। मौके पर सीएसपी विवेक गौतम, खमरिया थाना प्रभारी सतीश अंधवान साथ मौके पर पहुंचे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को MP हाईकोर्ट का नोटिस

मंडला से जबलपुर आया था आरोपी

मंडला जिले का रहने वाला आरोपी विक्रम सिंह प्राइवेट जाॅब करता है। गुरुवार को शादी में शामिल होने पत्नी और बच्चों के साथ जबलपुर आया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात जब सभी लोग घर में रस्म में व्यस्त थे, उसी दौरान लाइट चली गई। इस दौरान लड़की को साड़ी दिलाने के बहाने नहर पर ले गया। यहां लड़की ने कहा कि दोबारा मुझसे बात करने की कोशिश मत करना।

आरोपी ने लड़की से कहा कि जब, जहां मिलने का बोलूं, तो आ जाना। इस पर लड़की नाराज हो गई। कह दिया कि आज के बाद हमारा रिश्ता खत्म। अब ना तुम मुझे फोन करोगे और ना ही मिलोगे। इस पर आरोपी नाराज हो गया। कहने लगा कि मुझे पता है कि तुम्हारा दूसरे लड़के से अफेयर है, लेकिन अगर मेरी नहीं हुई, तो फिर किसी की नहीं होने दूंगा।

इसे लेकर  बहस हुई। लड़की से रेप किया। नाराज होकर लड़की घर जाने लगी, तो उसे धक्का दे दिया। जमीन पर गिरकर लड़की का सिर पत्थर से टकरा गया। गुस्से में लड़की ने कहा कि तुमने मेरे साथ रेप किया अब मुझे मारना चाहते हो। यह बात मैं घर जाकर बता दूंगी। यह सुनते ही आरोपी नाराज हो गया।

Uncle had murdered his minor niece In Jabalpur

सिर पर पत्थर पटककर मार डाला

धमकी सुनते ही लड़की का सिर जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सिर पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। तब तक मारता रहा, जब तक मर नहीं गई। उसका शव घसीटकर सड़क किनारे किया। फिर बाइक से रांझी घूमने चला गया। घर आकर बोल दिया कि वह लड़की को खंभे के पास छोड़ गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहस के दौरान लड़की ने उसका पटक दिया था, जिसके चलते वो टूट गया।

Ujjain में व्यापारी को चाकू से गोदा

आरोपी की पत्नी बोली- सोचा ना था कि ऐसा होगा

शादी समारोह में पति के साथ आई आरोपी की पत्नी को जैसे ही पता चला, तो उसके एकबारगी विश्वास नहीं हुआ। एक तरफ उसे दुख था कि पति जेल जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ गुस्सा भी था कि उसकी भतीजी के साथ, जिसने घिनौना कृत्य किया है, वह उसका पति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *