Saturday, September 13, 2025
MPCRIME

उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर पर रेप का आरोप, भोपाल से गिरफ्तार; बड़वानी में महिला कर्मी कराया था केस

Ujjain Deputy Collector accused of rape, arrested from Bhopal; Female worker had filed a case in Barwani, Ujjain, Kalluram News, Rape Case on Deputy Collector, Barwani
आरोपी डिप्टी कलेक्टर को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। इनसेट में आरोपी डॉ. अभय सिंह।

उज्जैन। उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ. अभय सिंह खराड़ी को रेप के आरोप में भोपाल से गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ बड़वानी के महिला थाने में 29 अप्रैल को महिला कर्मी ने केस दर्ज कराया था। FIR दर्ज होने के बाद से ही वे फरार थे। शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।

पहले खराड़ी बड़वानी में पदस्थ थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते एक महीने पहले ही उज्जैन ट्रांसफर हुआ था। 2016 में वे बड़वानी में एसडीएम रह चुके हैं। इस दौरान उन पर डरा- धमका कर रेप किया।

शुक्रवार दोपहर आरोपी अफसर को भोपाल से बड़वानी लाया गया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सेंट्रल जेल भेज दिया।

अफसर का मोबाइल स्विच ऑफ 

महिला थाना टीआई अलका मेनिया ने बताया कि आरोपी अफसर की गिरफ्तारी के लिए चार सदस्यीय टीम कई जिलों में पहुंची। खराड़ी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा था। उसकी तलाश में पुलिस टीम पहले धार पहुंची। वहां से इंदौर पहुंची। उसके बाद साइबर टीम की मदद से भोपाल में दबिश देकर गुरुवार रात गिरफ्तार किया।

पत्नी से भी विवाद चर्चा में 

बड़वानी में एसडीएम रहने के दौरान खराड़ी उनकी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा में रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी से भी विवाद भी सुर्खियों में रहा। बड़वानी में एसडीएम रहने के बाद पिछले साल ही प्रमोशन होकर बड़वानी में डिप्टी कलेक्टर बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *