जबलपुर के एल्गिन अस्पताल में दो महिलाओं ने नौकरी के नाम पर किया फ्रॉड
जबलपुर। जबलपुर के एल्गिन अस्पताल में नौकरी के नाम पर दो महिलाओं ने कई महिलाओं के साथ ठगी की। आरोपी महिलाओं ने हजारों रुपए ऐंठ लिए। पीड़ित महिलाओं ने रुपए वापस मांगे, तो आरोपी महिलाओं ने आनाकानी की। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
धोखाधड़ी करने वाली महिलाओं ने पीड़ित महिलाओं से कहा गया कि एल्गिन अस्पताल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी निकली है। वह नौकरी लगवा देंगी। इसके बाद उनसे रुपए ले लिए।
डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित महिलाओं ने बरेला थाने में शिकायत की। आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किेया गया है। जल्द ही आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।