Monday, March 23, 2026
MPCRIME

इंदौर में दो बदमाशों ने पेट्रोल डालकर तीन बाइक फूंकी, CCTV सामने आया 

In Indore, two miscreants poured petrol and burnt three bikes, CCTV surfaced, indore, crime
दोनों आरोपी सीसीटीवी में गाड़ियों में आग लगाते दिख रहे हैं।

इंदौर। इंदौर के बाणगंगा इलाके में बदमाशों ने लगातार तीन वाहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद भाग गए। पूरी घटना वहां ले सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना कुम्हार खाड़ी की है। यहां रविवार देर रात मन्नू लाल कश्यप के घर के बाहर खड़े तीन वाहनों में बदमाशों ने आग लगा दी। परिवार वालों को पता चला, तो बाहर आग आग बुझाई। रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। परिवार ने गली के सीसीटीवी फुटेज निकाले। इसमें आयुष और विशेष नाम के दो बदमाश गाड़ियों में आग लगाते दिख रहे हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों पर पहले भी केस दर्ज हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *