Sunday, July 27, 2025
MP

कार्तिक स्नान के दौरान दो की मौत, नदी के तेज बहाव में बही नाबालिग को बचाने में महिला भी डूबी

दतिया। दतिया की अंगूरी नदी में कार्तिक स्नान के दौरान एक लड़की और महिला डूब गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे भगोर गांव की है।

चिरुला थाना प्रभारी वै‌भव गुप्ता ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे 200 महिलाएं कृष्ण जी की प्रतिमा बनाकर पूजा करने नदी किनारे पहुंची थीं। पूजा के बाद सुबह 9 बजे साक्षी (13) भी नहाने के लिए नदी में उतर गई। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी। उसे बचाने के लिए 2-3 महिलाएं गहरे पानी में उतर गईं। इनमें से कोमेश यादव (21) भी बह गई। ग्रामीणों ने बाकी महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन साक्षी और कोमेश गहरे पानी में डूब गईं।

पुलिस ने दोनों शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। तहसीलदार ने सम्बल योजना के तहत मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रुपए देने की बात कही है।

Two died during Kartik bath in datia, woman also drowned while saving a minor who was swept away in the strong current of the river, datia, kalluram news, accident in datia, two ladies died
घटना में 9वीं की छात्रा साक्षी और कोमेश की मौत हो गई।

‘बचाने गई भाभी भी बह गई’
कोमेश की ननद मुस्कान यादव ने बताया कि पूजा करने के बाद भाभी नदी किनारे ही थी। उनके साथ परिवार की एक लड़की भी थी, तभी एक लड़की (साक्षी) नदी में बहने लगी। ये देख दोनों लड़की को बचाने चली गईं। लड़की को बचाने के चक्कर में भाभी भी बह गई।

आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे
घटना के समय पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीण गौतम यादव चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। गौतम ने बताया कि दो बच्चियां और एक महिला नदी में बह रही थी। एक बच्ची ने झाड़ियों का सहारा ले लिया था। उसे सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक बच्ची और एक महिला को नहीं बच सके।

छह महीने पहले हुई थी शादी

घटना के बाद साक्षी के माता-पिता बेसुध हैं। साक्षी की 5 बहन और एक भाई है। वह बहनों में सबसे छोटी थी। परिजन का कहना है कि वह पहली बार गांव की महिलाओं के साथ स्नान करने गई थी।

कोमेश की शादी देवेंद्र यादव से छह महीने पहले 2 मई 2023 को हुई थी। कोमेश नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *