Friday, December 12, 2025
MP

आदिवासी महिलाओं ने तहसीलदार के पैर पकड़े, बोली– न्याय नहीं मिला, तो जान दे देंगे

Tribal women held the Tehsildar's feet In Sheopur
दोनों महिलाओं ने तहसीलदार के पैर पकड़ लिए।

श्योपुर। श्योपुर में दो आदिवासी महिलाएं तहसीलदार रोशनी शेख के पैरों में गिर गईं। उन्होंने अफसर के पकड़ लिए। कहा– न्याय नहीं मिला, तो अपनी जान दे देंगे। इसका वीडियो भी सामने आया है।

मामला शनिवार दोपहर कराहल तहसील का है। दरअसल, पीड़ित महिला सावित्री बाई आदिवासी ने एसडीएम को आवेदन दिया था। इसमें बताया कि खिरखिरी गांव में सर्वे नंबर 645/3 की 3.1350 हेक्टेयर भूमि की मालिक हैं। उनका परिवार वर्षों से इसी जमीन पर रह रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने टपरिया तोड़ दी है। कई दिनों से रात में निर्माण कार्य कर उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Tribal women held the Tehsildar’s feet In Sheopur

महिला ने बताया– शिकायत के आठ दिन बाद भी कार्रवाई नहीं

सावित्री बाई ने बताया कि उन्होंने डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। तहसील कार्यालय में भी शिकायत की थी। हालांकि, आठ दिनों तक न तो पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई की।

वीडियो में सावित्री बाई और उनकी बहू तहसील दफ्तर की सीढ़ियों पर रोती दिख रही हैं। वे एक अधिकारी के समक्ष पैर पकड़कर गुहार लगाती हैं कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई, तो वे जान दे देंगी।

Tribal women held the Tehsildar’s feet In Sheopur

वहीं तहसीलदार रोशनी शेख का कहना है कि आवेदन मिला है। पटवारी और आरआई के जरिए मामले की जांच कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *