MP में आधी रात के बाद डेढ़ घंटे में 47 आईएएस-आईपीएस के ट्रांसफर, सुबह अफसर जागे, तब पता चला
भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मोहन सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की। रात में सवा घंटे में 8 जिलों के कलेक्टर-एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। पहले, रात करीब एक बजे सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अफसरों की लिस्ट जारी की। इसके बाद ठीक सवा घंटे बाद सवा दो बजे आईपीएस की सूची जारी की गई। बड़ी बात ये है कि खुद अफसराें को भी इसकी जानकारी सुबह पता चली। अफसरों को सोमवार को जॉइन करना है।
Transfer of 47 IAS-IPS in MP in one and a half hour after midnight
इन आठ जिलों के कलेक्टर बदले
क्रमांक | नाम | वर्तमान पदस्थाना | नवीन पदस्थापना |
1 | गिरीश कुमार मिश्रा | कलेक्टर बालाघाट | कलेक्टर राजगढ़ |
2 | रौशन कुमार सिंह | संचालक, जनसंपर्क | कलेक्टर विदिशा |
3 | मृणाल मीणा | सीईओ जिला पंचायत उज्जैन | कलेक्टर बालाघाट |
4 | हर्ष सिंह | नगर निगम कमिश्नर, ग्वालियर | कलेक्टर डिंडौरी |
5 | हर्षल पंचोली | अपर कलेक्टर भोपाल | कलेक्टर अनूपपुर |
6 | हिमांशु चन्द्रा | अपर कलेक्टर भोपाल | कलेक्टर नीमच |
7 | केदार सिंह | उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास | कलेक्टर शहडोल |
8 | सोमेश मिश्रा | सीईओ कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण | कलेक्टर मंडला |
Transfer of 47 IAS-IPS in MP in one and a half hour after midnight
सचिन को राजस्व मंडल भेजा, उमराव वापस आए
क्रमांक | नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
1 | सचिन सिन्हा | पीएस, श्रम व सामाजिक न्याय | प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल, ग्वालियर |
2 | संजीव कुमार झा | सह-आयुक्त, चबल संभाग मुरैना | सदस्य, राजस्व मंडल, ग्वालियर |
3 | उमाकांत उमराव | सह-सदस्य राजस्व, ग्वालियर | पीएस श्रम विभाग |
4 | सोनाली वायंगणकर | सह आयुक्त चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी | पीएस सामाजिक न्याय |
6 | संजीव सिंह | कार्यपालन संचालक एप्को भोपाल | संभागायुक्त भोपाल |
7 | अंशुल गुप्ता | उप सचिव, सीएम तथा एमडी, इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम | संचालक जनसम्पर्क |
8 | अमन वैष्णव | अपर कलेक्टर, अनूपपुर | कमिश्नर नगर निगम ग्वालियर |
9 | मदन विभीषण नागरगोजे | आयुक्त, तकनीकी शिक्षा | सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर |
10 | अजय गुप्ता | अपर सचिव, गृह विभाग | संचालक किसान कल्याण |
11 | तन्वी सुन्द्रियाल | सीईओ, एमपीआरआरडीसी | संचालक बजट मप्र |
12 | तरुण राठी | अपर सचिव सह आयुक्त स्वास्थ्य सेवा | आयुक्त खाद्य सुरक्षा |
13 | दिनेश जैन | कलेक्टर जिला नीमच | अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास |
14 | दीपक आर्य | उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन | सीईओ एमपीआरआरडीसी |
15 | तरुण भटनागर | कलेक्टर, शहडोल | उप सचिव पशुपालन व डेयरी |
16 | विकास मिश्रा | कलेक्टर डिण्डौरी | उप सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी |
17 | आशीष वशिष्ठ | कलेक्टर, अनूपपुर | एमडी राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम |
18 | सलोनी सिडाना | कलेक्टर मंडला | ईडी एप्को भोपाल, सह आयुक्त, चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी |
19 | बुद्धेश कुमार वैद्य | कलेक्टर विदिशा | उप सचिव गृह विभाग |
मंत्री से नहीं बनी, सचिन को लूपलाइन में भेजा
श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के फैसलों को नजरअंदाज करने पर श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा को लूपलाइन भेज दिया गया है। उन्हें सरकार ने राजस्व मंडल में पदस्थ कर दिया है। नगर निगम और औद्योगिक क्षेत्रों में सातों दिन में 24 घंटे बाजार खुले रखने के मामले में प्रमुख सचिव श्रम सिन्हा के कारण ही आदेश जारी नहीं हो पाया था। सीएम डॉ. मोहन यादव की सहमति के बावजूद इसमें विवाद की स्थिति पैदा की गई, जिसके बाद श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सिन्हा से नाराज थे।
Transfer of 47 IAS-IPS in MP in one and a half hour after midnight
जहां सीईओ पद से हटाए, वहां बने कलेक्टर
अनूपपुर जिला पंचायत के सीईओ पद से हटाए गए हर्षल पंचोली को इसी जिले का कलेक्टर बनाया गया है। पंचोली को मंत्रालय में पदस्थ किया गया था, तब से वे नगरीय विकास में उपसचिव समेत विभिन्न विभागों में पदस्थ थे। अनूपपुर में पोस्टिंग के दौरान मंत्री मीना सिंह ने पंचोली को सरपंचों की फाइल रोकने के मामले में घेरा था, जिस पर पंचोली ने व्यक्तिगत आरोप बताते हुए मंत्री की बैठक का बहिष्कार कर दिया था।
राठी को एक महीने बाद मिला पद
चुनाव के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे तरुण राठी को लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद एक महीने पहले मंत्रालय में अपर सचिव पदस्थ किया था, लेकिन काम नहीं सौंपा गया था। अब राठी को आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं और आयुक्त खाद्य सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, सागर कलेक्टर के पद से हटाए गए दीपक आर्य को ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है।
एक साल में मऊगंज से श्योपुर पहुंचे वीरेंद्र जैन
एक साल पहले 15 अगस्त 2023 के पहले नवगठित जिले मऊगंज के पुलिस अधीक्षक बनाए गए वीरेंद्र कुमार जैन को अब श्योपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास सहवाल को रायसेन से हटाकर पंकज कुमार पांडे को एसपी बनाया गया है। अनूपपुर एसपी जितेंद्र सिंह पंवार को भी हटा दिया है। उनकी जगह मोती उर रहमान को नया एसपी बनाया गया है। नवगठित जिले पांढुर्णा में नए एसपी के रूप में सुंदर सिंह कनेश को भेजा गया है।
Transfer of 47 IAS-IPS in MP in one and a half hour after midnight
8 जिलों के एसपी बदले गए
क्रमांक | नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
1 | रसना ठाकुर | सेनानी 13वीं वाहिनी विसबल सागर | पुलिस अधीक्षक मऊगंज |
2 | नागेन्द्र सिंह | एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल | पुलिस अधीक्षक बालघाट |
3 | वीरेंद्र जैन | पुलिस अधीक्षक, मऊगंज | पुलिस अधीक्षक, श्योपुर |
4 | सुंदर सिंह कनेश | पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल | पुलिस अधीक्षक, पांढुर्णा |
5 | पंकज कुमार पांडे | पुलिस उपायुक्त जोन-3, इंदौर | पुलिस अधीक्षक, रायसेन |
6 | मोती उर्र रहमान | सेनानी हॉकफोर्स, बालाघाट | पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर |
7 | अभिषेक आनंद | पुलिस अधीक्षक, श्योपुर | पुलिस अधीक्षक, मंदसौर |
8 | समीर सौरभ | एसपी बालाघाट | एसपी, मुरैना |
IPS : भोपाल में डीआईजी, एआईजी और डीसीपी बदले
क्रमांक | नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
1 | डीसी सागर | एडीजी शहडोल जोन | एडीजी पुलिस मुख्यालय |
2 | कृष्णावेनी देसावातु | डीआईजी ग्वालियर रेंज | डीआईजी विसबल सेंट्रल रेंज भोपाल |
3 | अनुराग शर्मा | आईजी पुलिस मुख्यालय | आईजी शहडोल जोन |
4 | जितेंद्र सिंह पंवार | पुलिस अधीक्षक, अनूपपुर | अनूपपुर पुलिस उपायुक्त जोन-4, भोपाल |
5 | अंकित सोनी | एसडीओपी, मनावर | पुलिस उपायुक्त, इंदौर |
6 | अमित सांघी | डीआईजी विसबल सेंट्रल रेंज भोपाल | डीआईजी ग्वालियर रेंज |
7 | अतुल सिंह | डीआईजी खरगोन रेंज | डीआईजी विसबल जबलपुर रेंज |
8 | सिद्धार्थ बहुगुणा | डीआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल | डीआईजी खरगोन रेंज |
9 | शैलेंद्र सिंह चौहान | एसपी मुरैना सैनानी | 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर |
10 | रघुवंश कुमार सिंह | सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर | सैनानी 13वीं वाहिनी विसबल मुरैना |
11 | अनुराग सुजानिया | एसपी मंदसौर | एआईजी पुलिस मुख्यालय भोपाल |
12 | हंसराज सिंह | पुलिस उपायुक्त, सुरक्षा, इंदौर | पुलिस उपायुक्त, जोन-3 इंदौर |
13 | राजेश कुमार त्रिपाठी | पुलिस अधीक्षक, पांढुर्णा | पुलिस उपायुक्त अपराध, इंदौर |