महिलाओं के सम्मान के लिए साइकिल से प्रदेश की यात्रा पर निकला युवा, हर जिले में जाकर दे रहा ज्ञापन

जबलपुर। महिलाओं को सम्मान दिलाने के लिए का रहने वाला सुरेंद्र बामने साइकिल से मध्यप्रदेश की यात्रा पर निकला है। वह हर जिले में जाकर कलेक्टर को ज्ञापन दे रहा है। बुधवार को वह जबलपुर पहुंचा। यहां कलेक्टर और महिला बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया।
इसमें मांग की गई है कि महिलाओं को सैनेटरी पैड मुफ्त दिए जाएं।
सुरेंद्र ने यात्रा के बारे में बताया कि एक बार वह ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान भीख मांगने वाली लड़की को पीरियड की वजह से समस्या का सामना करना पड़ा था। उस समय उस लड़की की मदद की। इसके साथ ही निर्णय लिया कि यदि सरकार की ओर से सैनेटरी पैड निशुल्क दिए जाएं, तो गरीब तबके की लड़कियों, युवती और महिलाओं को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इसके बाद उन्होंने इस मांग को लेकर प्रदेश में साइकिल से यात्रा करने का निर्णय लिया।
सुरेंद्र ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को मासिक धर्म के विषय में जागरूक करने का भी काम किया है। बावजूद आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर खुलकर बात नहीं की जाती। इसके लिए सरकार से मांग की है कि नारी सम्मान को देखते हुए क्यों न महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड दिए जाएं।
प्रदेश यात्रा के दौरान सुरेंद्र 70 दिन बाद जबलपुर पहुंचे हैं। इस दौरान चार हजार किलोमीटर का सफर तय किया है। वह इस मांग को लेकर अन्य जिलों का भ्रमण कर कलेक्टर और महिला बाल विकास अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर यही मांग रखेंगे।