ज्वेलरी शॉप में शटर तोड़कर 30 लाख की चोरी, नाकाबंदी तोड़कर भागे बदमाश

भोपाल। भोपाल में ज्वेलरी शॉप में 30 लाख की चोरी हो गई। छह से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने चैनल गेट के 5 ताले काटे। दुकान की शटर तोड़कर अंदर घुसे। यहां से सोने-चांदी के जेवर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में वारदात रिकॉर्ड हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी की, लेकिन आरोपी चकमा देकर भाग गए। वारदात अयोध्या नगर इलाके के डी सेक्टर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है।
Theft of Rs 30 lakh by breaking the shutter of a jewelery shop
रात ढाई बजे पता चला, शटर टूटी है
ज्वेलरी शॉप के संचालक विकास जैन ने बताया, ‘अयोध्या नगर डी सेक्टर में जैन ज्वेलरी नाम से सोने-चांदी की दुकान है। गुरुवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद की थी। देर रात 2:30 बजे स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटे होने के बारे में बताया। मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। दुकान में लगे सीसीटीवी देखे। फुटेज में करीब 7 लोग शटर तोड़ते दिखे। शटर खुलने के बाद 6 बदमाश अंदर गए, जबकि एक बदमाश बाहर खड़ी स्काॅर्पियो में बैठा था। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। उन्होंने दुकान की तलाशी ली। इसके बाद नकदी और जेवरात लेकर भाग गए’।
Theft of Rs 30 lakh by breaking the shutter of a jewelery shop
नाकाबंदी तोड़कर भागे बदमाश
अयोध्या नगर थाना टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई थी। पिपलानी इलाके में स्काॅर्पियो में सवार संदेही मिले। उन्हें रोकने की कोशिश की, तो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पेशेवर अपराधियों पर शक
पुलिस का कहना है कि चैनल गेट में करीब पांच ताले लगे थे। शटर में भी दो हैवी लॉक थे। आरोपियों ने चैनल गेट के ताले काटे और फिर दुकान के शटर के निचले हिस्से को उखाड़ दिया। वारदात में बाहरी गिरोह के शामिल होने का शक है। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश हथियारबंद बदमाश नजर आए हैं। उनकी जांच की जा रही है।
Theft of Rs 30 lakh by breaking the shutter of a jewelery shop