ग्वालियर में महिला की हत्या करने वाले को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ा, पिस्टल जब्त

ग्वालियर। ग्वालियर में ट्रैवल्स संचालक की पत्नी की गोली मार कर हत्या के आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया गया। वह शहर छाेड़कर भागने की फिराक में था। शुक्रवार सुबह आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, आरोपी के पैर में लगी।
मुख्य आरोपी आकाश जादौन पर अलग-अलग थानों केस दर्ज हैं। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। इससे पहले, पुलिस ने दूसरे आरोपी शुभम जादौन को एक दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, तीसरा आरोपी फरार है।
The person who murdered a woman in Gwalior was caught after a short encounter
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 3:30 बजे शीतला माता रोड इलाके से आकाश जादौन गुजर रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे घेर लिया। पुलिस को देख आकाश ने फायरिंग की। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी काउंटर फायर किए।
एक गोली आकाश के घुटने में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आकाश को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। एसपी धर्मवीर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम को इनाम देने की घोषणा की।

बाइक और पिस्टल बरामद
बदमाश मूलत: मुरैना जिले के सबलगढ़ के रहने वाले हैं। इन पर कई केस भी दर्ज हैं। पुलिस इनका क्राइम रिकॉर्ड खंगाल रही है। पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। आकाश के पास से 32 बोर की पिस्टल और एक बाइक बरामद की है।
एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी आकाश जादौन शीतला माता रोड से भागने की फिराक में था। टीम ने बदमाश को पकड़ने के लिए देर रात घेराबंदी की थी। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। तीसरा साथी अभी फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
The person who murdered a woman in Gwalior was caught after a short encounter
माधौगंज में महिला की हत्या
माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुरा गुढ़ा के रहने वाले संतोष गुप्ता सत्यम ट्रैवल्स के संचालक हैं। उनकी पत्नी अनीता गुप्ता (55) सोमवार दोपहर करीब 3 बजे छोटे बेटे जय गुप्ता के साथ डॉक्टर के पास गई थीं। दोनों एक्टिवा से घर आए। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आ गए। उन्होंने कट्टा दिखाते हुए जय से गले में पहनी सोने की चेन उतारने के लिए कहा। मां-बेटे ने विरोध किया, तो बदमाश ने फायर कर दिया। गोली अनीता के सीने में लगी। दोनों जैसे-तैसे घर के अंदर घुस गए और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद अनीता गिर पड़ी। जय ने देखा तो वह खून से लथपथ थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई थी।
The person who murdered a woman in Gwalior was caught after a short encounter