Sunday, June 8, 2025
MPCRIME

मुंहबोले भाई ने घर में घुसकर बहन के साथ मारपीट कर लूटा, आरोपी गिरफ्तार

The ill-mannered brother entered the house, beat up the sister and robbed her, the accused arrested, indore, kalluram news, loot
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंदौर। इंदौर की सेंट्रल कोतवाली क्षेत्र में महिला से मारपीट कर व्यक्ति ने सोने-चांदी के गहने लूट लिए। अरोपी महिला का मुंहबोला भाई है। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने बताया कि सोमवार सुबह उसका भाई मिलने आया, तो वह घर पर अकेली थी।

थाना प्रभारी देवेंद्र कुशवाह ने बताया कि पीड़ित महिला मजरुहा पति ताहिर अंसारी है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका मुंहबोला भाई प्रहलाद प्रजापति है। वह लंबे समय से घर आता-जाता था। प्रहलाद मजदूरी करता है।

सोमवार सुबह भी वह घर आया। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। उससे सोने के कड़े और चेन छीन ले गया। इससे मजरुहा घायल हो गई। उसे अस्पताल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने आरोपी प्रहलाद को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *