छिंदवाड़ा में तहसीलदार की बेटी ट्रेन के सामने कूदी, मां ने कॉल लगाया, तो बिजी बताता रहा फिर स्विच ऑफ हो गया
छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में तहसीलदार भावना मलगाम के 19 साल की बेटी पलक मलगाम ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। घटना के पहले तहसीलदार ने बेटी को फोन किया था, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इसके बाद फोन ऑफ हो गया।
जानकारी के अनुसार तहसीलदार भावना मलगाम बुधवार शाम 7 बजे घर पहुंची। उनकी बेटी पलक घर पर नहीं थी। उन्होंने आसपास पड़ोस में पूछा। कोई जानकारी नहीं मिली। मां ने बेटी को फोन लगाया व्यस्त बताया। कुछ देर बाद लगाया, तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया। पलक के परिजन घबरा गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
रात करीब 11 बजे करीब पुलिस को सूचना मिली कि गुजरखेड़ी पटरी पर युवती का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। भावना मलगाम ने उसकी पहचान पलक के रूप में की। इसके बाद परिजनों में मातम पसर गया। सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
तहसीलदार भावना मलगाम बालाघाट की रहने वाली हैं। बेटी के शव को अंतिम संस्कार के लिए बालाघाट ले जाया गया। पलक ने 12वीं पास किया था। एक बड़ा भाई है। जो दो दिन पहले बालाघाट गया था।

10 साल पहले हुई थी पिता की मौत
10 साल पहले पलक के पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मां दोनों बच्चों की परवरिश कर रही थी। 5 महीने पहले वह सौंसर में शिफ्ट हुए थे। दोनों भाई-बहन घर से ज्यादा नहीं निकलते थे।
आखिरी वक्त किसका था फोन
जानकारी के मुताबिक तहसीलदार भावना मलगाम शाम 7:00 बजे घर पहुंचीं, तो घर में बेटी नहीं मिली। उन्होंने बेटी को कॉल लगाया, तो फोन व्यस्त बताता रहा। तकरीबन आधा घंटे बाद फिर फोन लगाया, रिसीन नहीं हुआ। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस पलक के मोबाइल की कॉल रिकॉर्ड खंगालेगी।