लड़कियों को सिखाया शारीरिक और स्वास्थ्य का महत्व, शिक्षिका-किशोरी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
नोएडा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक की अनुषांगिक संस्था सेवा भारती की ओर से शिक्षिका और किशोरी विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नोएडा के सरस्वती शिशु मंदिर के हॉल में किया गया। इसका उद्देश्य किशोरियों का मानसिक और शारीरिक विकास कर उन्हें शक्तिशाली बनाना है, ताकि वह समाज की बुराइयों से लड़ सकें।
कार्यशाला में शिक्षा और संस्कार से वंचित और अभावग्रस्त बस्तियों में राष्ट्र जागरण चेतना कैसे जगाएं? घर में मौजूद खाने से बस्ती की किशोरियों का कुपोषण से कैसे सुरक्षा करें? लव जिहाद के मकड़जाल से कैसे बचें? किशोरियों आदि विषय पर क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम, क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल, मेरठ प्रांत के प्रांत अध्यक्ष कैलाश शर्मा, वीएचपी के अखिल भारतीय प्रवक्ता विनोद बंसल का निर्देशन रहा।
आयोजन में सेवा भारती के चारों सेवा कार्यों के तहत सभी कार्यक्रम हुए। प्रथम भाग में दीप प्रज्वलन के बाद किशोरियों को शारीरिक रूप से सक्षम रहने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सेवा भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल ने बच्चियों को योग खेल और प्राणायाम के माध्यम से मजबूत करना सिखाया। साथ ही, शिक्षिकाओं ने भी ग्रुप्स बनाकर इन बच्चों को खेल आदि खिलाया।

दूसरे चरण में पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। कैलाश हॉस्पिटल से जुड़ी डायटीशियत वंदना राजपूत ने हमारा भोजन कैसा हो, इसके विषय में जानकारी दी। कैसे हमें थाली को अलग-अलग तरह के भोजन से रंगीन बनाना है? किस टाइम क्या और कितना खाना है?
कार्यशाला में विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने करीब 100 किशोरियों को लव जिहाद की जानकारी देकर धर्मांतरण से बचने के तरीके बताए। इसके बाद क्षेत्र सेवा प्रमुख धनीराम ने सेवा भारती के कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
सेवा भारती के मेरठ के प्रांत अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि सेवा बस्ती में शिक्षा और संस्कार केंद्र की क्या अव्यश्कता है। आखिर में वंदे मातरम गायन के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।
संचालन नोएडा महानगर के अध्यक्ष अनीता चौधरी ने किया। साथ सुरभि सिंह ने दिया।
कार्यक्रम में सेवा भारती के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें अमृतपाल मधुसूदन दादू नीलम शुक्ला देवांगन, मंजूषा देशमुख और पवन गुप्ता शामिल रहे।