जबलपुर में भाजपा MLA की बहन से दहेज में मांगी SUV, एसआई पति, रिटायर्ड टीआई समेत चार पर केस

जबलपुर (वाजिद खान)। जबलपुर में सब इंस्पेक्टर पति, ससुर रिटायर्ड टीआई, सास और देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया गया है। सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने महिला थाने में शिकायत की है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में कार मांगी। नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला बहोरीबंद से भाजपा विधायक प्रणय पांडे की रिश्ते में बहन और पूर्व विधायक प्रभात पांडे की भांजी है।
रविवार रात करीब 10:30 बजे प्राची पांडे (28) महिला थाने पहुंची। यहां बताया, पिता के निधन के बाद से मां के साथ सिहोरा में मामा प्रभात पांडे के यहां रह रही हूं। वही पालन-पोषण कर रहे हैं। शादी का खर्च भी मामा ने ही उठाया। साल 2016 में जबलपुर के अधारताल इलाके में रहने वाले नितिन पांडे (35) से हुई। नितिन वर्तमान में जबलपुर में बस स्टैंड चौकी प्रभारी हैं। ससुर नंदकिशोर पांडे रिटायर्ड टीआई हैं। देवर सुमित पांडे प्राइवेट जॉब करते हैं। सास सीमा पांडे हाउस वाइफ हैं।’
SUV demanded as dowry from BJP MLA's sister in Jabalpurएक साल से मायके में रह रही
प्राची ने बताया, ‘शादी में पिता ने सोने-चांदी के जेवर समेत सभी सामान दिया। शादी के बाद सिहोरा में मायके आकर रहने लगी। करीब 3 महीने बाद दहेज मांगा जाने लगा। नहीं देने पर मारपीट करने लगे। धमकी दी कि पैसे नहीं मिले, तो जान से मारने की धमकी दी। परिवार वालों ने नकदी और सोना-चांदी भी दिया। अब लग्जरी कार की डिमांड की जा रही है। कार नहीं देने पर 2023 में नितिन पांडे मायके सिहोरा छोड़ आया। तब से मामा के यहां रह रही हूं।’
SUV demanded as dowry from BJP MLA's sister in Jabalpurकोर्ट में भी केस किया
2023 में नितिन ने जिला कोर्ट में केस दायर किया कि पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती। प्राची ने कोर्ट में पति द्वारा परेशान किए जाने की बात बताई। इसके बाद नितिन ने 23 मार्च 2024 को प्रकरण वापस ले लिया। उसी दिन अदालत के बाहर भी कार नहीं लाने की मांग की गई।
देवर सुमित की 2023 में शादी हुई। प्राची उसमें शामिल होने ससुराल पहुंची, तो ससुराल वालों ने सभी मेहमानों के सामने बेइज्जत करके भगा दिया।’
महिला थाना प्रभारी शशि धुर्वे ने बताया कि प्राची पांडे ने अपने पति, सास, ससुर और देवर पर दहेज में लग्जरी कार मांगने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
SUV demanded as dowry from BJP MLA's sister in Jabalpur