राज्य सहरिया विकास प्राधिकरण अध्यक्ष ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
भोपाल मध्यप्रदेश सहरिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और तुरसन पाल बरैया (दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री) ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
बुधवार को मुरैना जिले के भाजपा नेता संजीव गर्ग और मुकेश ने बरैया से मुलाकात की। उन्हें समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही, क्षेत्र की समस्याओं को लेकर चर्चा की।
जानकारी के अनुसार बरैया पांच साल से सेवा भारती संगठन में कार्य कर रहे थे। उन्होंने सेवा श्योपुर जिले के सहरिया समाज में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए लोगों को जागरूक किया।
साथ ही, कुरीतियों के प्रति लोगों को अवेयर करने, शिक्षा समेत अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया।
वे 2004 में एकल अभियान में शामिल हुए। इसके बाद विभिन्न दायित्व जैसे पंचायत, तहसील, जिला, संभाग व प्रांत लेवल पर आदिवासियों के हितों के लिए काम करते रहे हैं।
ग्राम के विकास के लिए नई योजनाओं जैसे प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा एवं संस्कार शिक्षा पर प्रयासरत हैं। बरैया ने बताया कि शिक्षित ग्राम, विकसित ग्राम, स्वस्थ ग्राम, जागरूक ग्राम, संगठित ग्राम, समरस ग्राम, व्यसन मुक्त ग्राम के प्रति लोगों को जागरूक ही उद्देश्य है।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने 27 अप्रैल 2023 को बरैया को राज्य सहरिया विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।