नीमच में शराब कारोबारी पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में एक हमलावर की मौत

नीमच। नीमच में शराब कारोबारी अशोक अरोरा गंगानगर को दिनदहाड़े कुछ लोगों ने गोली मार दी। जवाब में उन्होंने भी फायरिंग की। इसमें एक हमलावर की मौत हो गई। मौके से पिस्टल और चले हुए राउंड भी जब्त किए गए हैं।
घटना रविवार शाम करीब 4.30 बजे की है। बताया जा रहा है कि अशोक अरोरा ऑफिस से अपनी कार से घर की ओर जा रहे थे, तभी लायंस पार्क के पास सामने से आर रही कार (क्रेटा) में सवार लोगों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक हमलावर घायल होकर कार से नीचे गिर गया। बाद में उसकी मौत हो गई। वहीं, अन्य आरोपी भाग गया।
एसपी अमित कुमार सोलानी ने बताया कि कार में दो हमलावर थे। इनमें से एक की मौत हो गई। हमलावरों की पहचान की जा रही है।
हमलावर की उम्र करीब 40 से 45 के बीच थी। उसकी शिनाख्त में जुटे हैं। पता लगा है कि बाहर से दो लोग यहां आए थे। घटना के पीछे क्या कारण है, जांच की जा रही है। एक आरोपी फरार है। उसकी सर्चिंग के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।