लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार भाजपा में शामिल

इंदौर। लोकसभा चुनाव से पहले इंदौर लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस को झटका लगा है। यहां अंबेडकर नगर (महू) से कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ने भाजपा का दामन थाम लिया। 68 साल के अंतर सिंह हाल में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से पार्टी से नाराज थे। इस कारण उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। हालांकि वह हार गए थे।
चर्चा है कि महू विधानसभा से कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े अंतर सिंह दरबार और देपालपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विशाल पटेल भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में अंतर सिंह दरबार ने कांग्रेस पार्टी से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने उन्हें लगातर तीन चुनाव हारने के कारण टिकट देने से मना कर दिया था। जिसके बाद दरबार महू विधानसभा से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे।
विधानसभा चुनाव में उषा ठाकुर को जहां 1,02,989 मत मिले। अंतर सिंह दरबार निर्दलीय होने के बाद भी 68,597 वोट लेकर आए थे, जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी रामकिशोर कुमार 29,144 वोट मिले थे।
