Friday, September 12, 2025
MPNationPolitics

शिवराज ने अनूपपुर भाजपा जिलाध्यक्ष को हाथ से पहनाए जूते, भाजपा नेता ने भावुक होकर पैर छुए

अनूपपुर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के अनूपपुर जिलाध्यक्ष को अपने हाथ से जूते पहनाए। ऐसा करके उन्होंने जिलाध्यक्ष रामदास पुरी का संकल्प पूरा करवाया। रामदास पुरी ने संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं आ जाती, वे जूते नहीं पहनेंगे। जूते पहनाते वक्त रामदास पुरी भावुक हो गए। वे शिवराज के पैर छूने के लिए झुके, तो पूर्व सीएम ने गले लगा लिया।

शिवराज ने कहा, ‘रामदास पुरी जैसे कार्यकर्ता पार्टी की ताकत और पूंजी हैं। ऐसे ही निष्ठावान और लगनशील कार्यकर्ताओं के कारण भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। रामदास पुरी 6 साल से बिना जूते-चप्पल रह रहे थे। पार्टी की सेवा में लगे थे।’

रामदास पुरी ने 2017-18 में संकल्प लिया था कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। 2023 में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है।

Shivraj gave shoes to Anuppur BJP District President with his hands, the BJP leader got emotional and touched his feet, shivraj singh chouhan, anuppur, mp news, kalluram news
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष को गले से लगा लिया।

पूर्व CM अमरकंटक दौरे पर

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार रात अमरकंटक पहुंचे। वे परिवार के साथ दो दिवसीय दौरे पर आए। शुक्रवार को उन्होंने अमरकंटक के शंभू धारा में आम का पौधा रोपा। ये वही जगह है, जहां से उन्होंने दो साल पहले अपने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की थी। शंभू धारा में 19 फरवरी 2021 को शिवराज ने पहला पौधा रुद्राक्ष का लगाया था। इस पौधे के ही बगल से शिवराज ने आम का पौधा लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *