शहडोल DIG की छात्राओं को सलाह– पूर्णिमा के दिन गर्भधारण से बचें

शहडाेल। शहडोल DIG सविता सोहाने का वीडियो सामने आया है। इसमें वे स्कूली छात्राओं को सलाह देती नजर आ रही हैं कि- पूर्णिमा के दिन गर्भधारण से बचें। ‘ओजस्वी’ संतान के लिए सूर्य को जल चढ़ाएं।’
वीडियो 4 अक्टूबर 2024 का है। डीआईजी सोहाने ने शहडोल ज्ञानोदय स्कूल में ‘मैं अभिमन्यु’ कार्यक्रम के तहत 10वीं से 12वीं की छात्राओं को संबोधित किया था। इसका वीडियो अब सामने आया है। उन्होंने छात्राओं से कहा था, ‘पहली बात पर ध्यान दें- पूर्णिमा के दिन गर्भधारण न करें। सूर्य के सामने झुकें और जल चढ़ाकर नमस्कार करें, ताकि ‘ओजस्वी’ संतान पैदा हो।’
उन्होंने आने वाली पीढ़ी की योजना बनाने के बारे में भी बात की। पूछा, ‘आप पृथ्वी पर नया बचपन लाएंगे। आप इसे कैसे करने जा रहे हैं?’
बता दें कि सोहाने इतिहास की लेक्चरर रह चुकी हैं। साल 1994 में डीएसपी के पद पर चुनी गई थीं। फिलहाल, शहडोल में डीआईजी हैं।
Shahdol DIG’s advice to girl students – Avoid pregnancy on full moon day
अफसर बोलीं– निजी आध्यात्मिक अनुभवों पर आधारित बयान
सोहाने ने कहा- ‘मैं हूं अभिमन्यु’ कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाना और उनके प्रति सम्मान को बढ़ावा देना है। मेरा एक घंटे का भाषण लड़कियों के सम्मान और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित था। ये निजी आध्यात्मिक अनुभवों पर आधारित था। इन अनुभवों में शास्त्रों का अध्ययन और धार्मिक प्रवचन सुनना शामिल है।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में पूर्णिमा को पवित्र समय माना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वायरल वीडियो में उनकी बातों को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया है।
Shahdol DIG’s advice to girl students – Avoid pregnancy on full moon day