जबलपुर के स्पा में सेक्स रैकेट पकड़ा, 12वीं की स्टूडेंट बोली- मौसा के पास मेरे वीडियो

जबलपुर। जबलपुर के सनराइज स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां नाबालिग लड़कियों से गलत काम कराया जा रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब एक लड़की मां की शिकायत पर पुलिस ने सेंटर में छापा डाला। दो नाबालिग के अलावा दो और लड़कियां मौके पर मिलीं हैं।
छापे के दौरान पता चला कि सेंटर में करीब 20 छोटे-छोटे कमरे बने हैं। सेंटर के पास ही स्थित गली में से कस्टमर अंदर आते-जाते थे। स्पा सेंटर संचालक पर केस दर्ज नहीं करने पर देर रात 2 बजे तक लोगों ने हंगामा किया। इसके बाद में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वह लड़कियों को लग्जीरियस लाइफ का सपना दिखाकर लाता था। 12वीं की दो छात्राएं (दोनों सहेलियां हैं) उसके जाल में फंसकर स्कूल जाना छोड़ चुकी थीं। यहां तक कि वे एग्जाम देने भी नहीं पहुंचीं।
इनमें से एक 17 साल की छात्रा का स्पा सेंटर मालिक आरएन शर्मा रिश्ते में मौसा लगता है। उसे परिजन ने सोमवार देर शाम दमोह नाका के पास से पकड़ा। आरोपी उसे इंदौर भेजने की तैयारी में था। तब मां को छात्रा ने बताया कि उसे मजबूर किया जा रहा था। आरोपी के पास उसके VIDEO हैं।

दोनों ने 12वीं के पेपर नहीं दिए
छात्रा और उसकी सहेली आधारताल इलाके की रहने वाली हैं। 12वीं में पढ़ती हैं। दोनों घर से निकलती, तो थीं परीक्षा देने के लिए, लेकिन स्कूल न जाकर स्पा सेंटर जाती थीं। परीक्षा के बीच गैप में वे कोचिंग का बहाना कर निकलती थीं।
मां बोली- ब्लैकमेल कर रोजाना बुलाता था स्पा सेंटर
छात्रा की मां का कहना है कि स्पा सेंटर मदन महल इलाके में है। पुलिस स्पा सेंटर से इसके मालिक को तो थाने ले आई, लेकिन कार्रवाई नहीं की। कहा गया कि मदन महल थाने में महिला पुलिस अधिकारी नहीं हैं। केस महिला थाने ट्रांसफर किया गया। वहां पुलिस हम पर ही आरोप लगाने लगी। कहा कि तुम कैसी मां हो, जो अपनी लड़की संभाल नहीं पा रही हो।

बताया जा रहा है कि केस दर्ज नहीं होने पर कई और लोग भी थाने पहुंच गए। कुछ वकील भी पहुंचे। हंगामे के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।