Sunday, July 27, 2025
MP

आईटी कंपनी कर्मचारी की बाइक को रॉन्ग साइड से आई स्कूटी ने टक्कर मारी, मौत; दो दिन बाद था बर्थडे

भोपाल। भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में सड़क हादसे में आईटी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी बाइक से जा रहा था, तभी रॉन्ग साइड से आई स्कूटी ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। दोस्तों ने बताया कि उसका दो दिन बाद जन्मदिन था।

एकतापुरी सेमरा, अशोका गार्डन का रहने वाला महेश राज शर्मा (22) पुत्र गजोधर शर्मा गुरुग्राम स्थित आईटी कंपनी ऑरेंज बिजनेस में काम करता था। फिलहाल वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। शनिवार शाम 5 बजे घर के काम से बाइक से जा रहा था। शांति निकेतन रोड पर गलत दिशा से आ रही स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई। इसमें वो घायल हो गया। महेश के हाथ में फ्रैक्चर हुआ था। अंदरूनी चोटें भी आई थीं। नर्मदा अस्पताल में मंगलवार रात 10.30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

दो दिन बाद था जन्मदिन
दोस्तों ने बताया कि महेश का 12 मई को जन्मदिन था। सब तैयारी कर रहे थे। हमें लग रहा था कि तब तक ठीक होकर वापस आ जाएगा। साथ ही, बताया कि इलाज के दौरान उसके दिमाग ने भी काम करना बंद दिया था। इस वजह से डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *