CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, महापौर-नपाध्यक्ष-पार्षदों की सैलरी 20% बढ़ेगी; जानिए, कितना मिलेगा वेतन

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने महापौरों सैलरी 22 हजार रुपए से 4400 रुपए बढ़ाकर 26400 रुपए कर दी है। इसके साथ ही, उपाध्यक्ष, पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद समेत नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षद का वेतन भी 20 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
भोपाल स्थित सीएम हाउस में सोमवार को देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सीएम ने कहा कि टैक्स कलेक्शन समेत अन्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निगम को 5 करोड़ और नगर पालिका को 2 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं से राखी भी बंधवाई।
salary of Mayor-City Councilors will increase by 20%
जानिए, किसका वेतन कितना बढ़ा
- महापौर– पहले 22000, अब 26400
- उपाध्यक्ष– पहले 18000, अब 21600
- नगर निगम पार्षद पहले 12000, अब 14400
- नगर पालिका अध्यक्ष पहले 6000, अब 7200
- उपाध्यक्ष पहले 4800, अब 5760
- नगर पालिका पार्षद पहले 3600, अब 4320
- नगर परिषद अध्यक्ष पहले 4800, अब 5760
- नगर परिषद उपाध्यक्ष पहले 4200, अब 5040
- नगर परिषद पार्षद पहले 2800, अब 3360
सीएम बोले- चौड़ीकरण पर FAR के हिसाब से मुआवजा
सीएम ने सिंगल क्लिक से TDR (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सड़क चौड़ीकरण हुआ, वहां मुआवजे की शिकायत मिल रही थी। अब नगर निगम एरिया में 24 मीटर से बड़ी सड़कों के चौड़ीकरण के लिए किसी भी जमीन या मकान लेंगे, तो उसे FAR (फ्लोर रेश्यो एरिया) के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा।
salary of Mayor-City Councilors will increase by 20%
विजयवर्गीय बोले- महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भगवान शिव में शक्ति हैं, तो शिव हैं। बिना महिला शक्ति के समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। महिला सशक्तिकरण भाजपा का लक्ष्य है, इसलिए महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना हो या अन्य योजना, ये सब महिला सशक्तिकरण के लिए शुरू की हैं। एमपी पहला राज्य है, जिसने स्थानीय निकाय के चुनाव में 50% आरक्षण महिलाओं को दिया।
salary of Mayor-City Councilors will increase by 20%
MP के निकायों में 7819 पार्षद
- 16 नगर निगम में 884 पार्षद
- 98 नगर पालिका में 2450 पार्षद
- 299 नगर परिषद में 4485 पार्षद
- कुल पार्षद- 7819