रुखसार ने हिंदू युवक से की शादी, नाम रखा वंशिका; बोली– सनातन में बचपन से रुचि थी

धार। धार की रुखसार ने हिंदू युवक से हिंदू रीति–रिवाज से लव मैरिज कर ली। सनातन धर्म अपना अपनाते हुए नाम बदलकर वंशिका रख लिया। श्री रामचरितमानस के अनुसार जीने का भी संकल्प लिया।
धरमपुरी की रहने वाली वंशिका ने मंगलवार को खंडवा के उंडेल गांव के रहने वाले विशाल राजपूत से महादेवगढ़ मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। वंशिका ने बताया, सनातन धर्म में रुचि बचपन से ही थी। घर में बिंदी लगाती और साड़ी पहनती थी। नवरात्रि में माता जी के दर्शन करने भी जाती थी, लेकिन मां इसका विरोध करती थी।
Rukhsar married a Hindu man In Khandwa

27 नवंबर को होना था निकाह
वंशिका के घरवालों ने सनातन धर्म में उसकी बढ़ती रुचि को देखकर निकाह तय कर दिया। 27 नवंबर को निकाह होने वाला था। वंशिका ने इससे इनकार कर दिया। वंशिका ने बताया कि मुझे हिंदू धर्म में शादी करना थी, इस धर्म और जाति के लोग महिला का सम्मान करते हैं, उसे देवी मानते हैं।
जब परिवार वाले नहीं माने तो सोशल मीडिया दोस्त विशाल राजपूत (खंडवा) से शादी करने का फैसला किया। मैंने बिना डर और दबाव के सनातन धर्म अपनाया है। अब पति के साथ रहूंगी, उनके परिवार को परेशानी नहीं है।
Rukhsar married a Hindu man In Khandwa
विशाल का परिवार खेती-किसानी करता है। विशाल भी किसान है। उसका कहना है, मैंने रुखसार से शादी की है। उसने शादी के लिए सनातन धर्म अपनाया है।
