Thursday, February 5, 2026
MPPolitics

RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत बोले- विश्व सत्य की नहीं, शक्ति की सुनता है

RSS chief Mohan Bhagwat said, "The world listens to power, not truth

भोपाल। ‘सम्पूर्ण विश्व को ऐसा नया रास्ता देने के लिए स्वयं परम वैभव और बल सम्पन्न बनना पड़ेगा। क्योंकि विश्व सत्य नहीं सुनता, विश्व शक्ति सुनता है। वो सही है या गलत, इसका विचार नहीं करते। जिनकी बात सत्य है, वो भी अगर दुर्बल हैे, तो उनकी कोई नहीं सुनता। शरीर, मन, बुद्धि की सबलता अभी पूरी तरह आई नहीं हैं।’

यह बात सरसंघचालक मोहन भागवत ने कही। उन्होंने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुक्रवार को युवा संवाद को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों के युवाओं के सवालों के जवाब जिज्ञासा-समाधान सत्र में दिए।

वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर देशभर में जारी प्रवास श्रृंखला के तहत 2 और 3 जनवरी को मध्यभारत प्रांत के भोपाल विभाग केंद्र पर दो दिवसीय प्रवास पर हैं।

RSS chief Mohan Bhagwat said, “The world listens to power, not truth

RSS chief Mohan Bhagwat said, "The world listens to power, not truth
कार्यक्रम में कई लोग मौजूद रहे।

दुनिया भारत से कुछ सीखना चाहती है

युवा सतेंद्र दुबे (ग्वालियर) ने भागवत से पूछा– विकसित भारत मे संघ की भूमिका क्या होगी?

मोहन भागवत ने कहा कि हम देश को बढ़ाना चाहते हैं। दूसरी तरफ विश्व की स्थितियां, विश्व के देशों को मजबूर कर रही हैं कि भारत से कुछ सीखने की इच्छा कर रही हैं। कितना सीख पाएंगे, ये मैं नहीं बता सकता। लेकिन, ये चिंतन जरूर हुआ है कि भारत से सीखना है।

तीसरा पक्ष ये भी है कि शक्ति बल की होती है। शक्ति, शील और युक्ति की भी होती है। तीनों मामलों में शक्ति चाहिए होती है। वो जैसी चाहिए, वैसी शक्ति अभी आई नहीं है। उसके लिए प्रयास करना पड़ेगा। संघ की भूमिका हमेशा से ही यही रही है। अपने सम्पूर्ण समाज की संगठित शक्ति के आधार पर अपने धर्म का संरक्षण करते हुए हम अपने देश को वैभव सम्पन्न बनाएंगे।

जब-जब भारत बड़ा बनता है, विश्व को रास्ता ही दिखाता है। समाज में सदाचार सदविचार सद्भावना का वातावरण बनाता है। संघ शक्ति परस्पर पूरक बनकर व्यक्ति निर्माण का काम कर रहा है।

कार्यक्रम में मध्यभारत प्रांत के सभी 31 जिलों (शासकीय रचना के अनुसार 16 जिले) से ऐसे युवा शामिल रहे।

RSS chief Mohan Bhagwat said, “The world listens to power, not truth

ये कार्यक्रम भी होंगे

सामाजिक सद्भाव बैठक: शनिवार सुबह 9:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सामाजिक सद्भाव बैठक होगी। इसमें प्रांत के सभी जिलों से विभिन्न समाजों के प्रमुख प्रतिनिधि भोपाल पहुंचेंगे। बैठक का उद्देश्य सामाजिक एकता, समरसता और पारस्परिक सहयोग को मजबूत करना है। सरसंघचालक इस मंच से समाज को जोड़ने वाले विचारों और साझा जिम्मेदारियों पर मार्गदर्शन देंगे।

शक्ति संवाद: मातृशक्ति से सीधा संवाद

इसी दिन शाम 5 बजे भोपाल की प्रमुख मातृ शक्ति के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें समाज, परिवार और राष्ट्र निर्माण में मातृशक्ति की भूमिका पर चर्चा होगी।

RSS chief Mohan Bhagwat said, “The world listens to power, not truth

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *