Saturday, June 7, 2025
MPAMAZINGNation

STR में वॉक पर रॉयल फैमिली, टूरिस्ट्स की जिप्सी के आगे-आगे चली बाघिन मछली और 3 शावक

नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व ‎(STR) में समय-समय पर बाघ को देखकर पर्यटक रोमांचित होते हैं। शनिवार को यहां फिर रोमांचक नजारा देखने को मिला। यहां बाघिन मछली और उसके तीनों शावक देखे गए। चूरना रेंज में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को यह रॉयल फैमिली टहलते रहे।

बाघिन मछली तीनों ‎शावकों के साथ जिप्सी के आगे-आगे दूर ‎तक चली। बीच में शावक ठहर जाते और पीछे मुड़कर पर्यटकों को देखने लगते, फिर मां के साथ हो लेते। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया।

शनिवार शाम मुंबई और उज्जैन के पर्यटकों ने सफारी की। इनमें से एक पर्यटक ‎हितेश गुप्ता ने कैमरे में इस नजारे को कैद‎ किया। उन्होंने बताया कि बच्चे भी बाघिन और उसके शावकों को देखकर ‎काफी खुश हुए।

Royal family on walk in STR, Tigress fish and 3 cubs walked ahead of tourists' gypsy, STR, kalluram news, narmadapuram
टाइग्रेस फैमिली के घूमते वक्त जिप्सी पीछे-पीछे चलती रही।

STR में 60 से ज्यादा बाघ-बाघिन

STR के‎ SDO विनोद वर्मा ने बताया कि ‎​बारिश के दौरान बाघिन गर्भवती ‎थी। उसने करीब 6 महीने पहले ‎तीन शावकों को जन्म दिया है।‎ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 60 से ज्यादा बाघ-बाघिन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *