पुलिस के सामने रिटायर्ड फौजी ने भाजपा नेता को गोली मारी, उज्जैन में बच्चों के विवाद में भिड़ गए थे

उज्जैन। उज्जैन में रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी। गोली उनकी छाती में दाहिने तरफ लगी है। भाजपा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। फायरिंग के बाद उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे।
घटना गुरुवार देर रात करीब 1 बजे नागझिरी के हामुखेड़ी की है। आरोपी रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह है। एसपी ने बताया कि बच्चों के विवाद में बिल्डर और भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह आपस में भिड़ गए। पुलिस रात में विवाद शांत कराने पहुंची थी। इसी बीच, रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी।
Retired soldier shot BJP leader in front of police In Ujjain
परिवार का आरोप- पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा
परिवार का आरोप है कि फायरिंग के बाद रिटायर्ड फौजी फरार हो गया। पुलिस खड़ी देखती रही। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का भी प्रयास नहीं किया। पुलिस सख्ती दिखाती, तो आरोपी गोली चलाने की हिम्मत नहीं करता।
Retired soldier shot BJP leader in front of police In Ujjain