जौरा में ब्राह्मण समाज के रिटायर्ड बंधुओं का सम्मान 11 अगस्त को

मुरैना/ जौरा (चंद्र मोहन शर्मा)। मुरैना गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण समाज का सेवा निवृत्त सामाजिक बंधु ओं का सम्मान समारोह त्यागी ब्राह्मण धर्मशाला जौरा में रविवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इस दौरान सेवानिवृत हुए समाज बंधुओं का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान महर्षि गालव जयंती समारोह समिति के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम अखिल भारतीय गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी नारायण त्यागी के मार्गदर्शन आयोजित किया जाएगा।
Retired brothers of Brahmin community will be honored in Jaura on 11th August
एचएल ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के संस्थापक व संरक्षक एलएन त्यागी पत्रकार ने बताया कि गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण समाज के मुरैना-श्योपुर के रहने वाले कहीं पर कार्यरत हों, सेवानिवृत्त होने पर उनका सम्मान समारोह 11 अगस्त को रखा गया है।
Retired brothers of Brahmin community will be honored in Jaura on 11th August
सभी बंधुओ से इसकी जानकारी देने का अनुरोध किया गया है। आयोजन गालव पूर्व त्यागी ब्राह्मण धर्मशाला एमएस रोड जौरा पर होगा। इस संबंध में गुरुवार को त्यागी ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक भी हुई थी। बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश त्यागी, राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्यागी, दर्शन लाल त्यागी भूमिहार संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष निक त्यागी, मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी, इंजीनियर संतोष त्यागी, धर्मशाला प्रबंधक फौजी आदि उपस्थित थे।
Retired brothers of Brahmin community will be honored in Jaura on 11th August