रामनिवास रावत को कैबिनेट मंत्री की शपथ लेनी थी, राज्यमंत्री की ले ली, 15 मिनट में दो बार शपथ दिलाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट का सोमवार को विस्तार हो गया। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए 6 बार के विधायक रामनिवास रावत को भोपाल स्थित राजभवन में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान अजीब नजारा देखने को मिला। रावत ने पहले सुबह करीब 9.03 बजे बतौर राज्यमंत्री शपथ ले ली। गलती का अहसास हुआ, तो करीब 9.18 बजे फिर कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई मंत्री शामिल हुए। रावत शपथ लेते समय रिकॉर्ड में कांग्रेस विधायक ही थे।
Ramnivas Rawat had to take oath as Cabinet Minister
रावत ने दोपहर बाद विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा सचिवालय में प्रमुख सचिव को बताया कि इस्तीफा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर को दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार होने के बाद श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट खाली हाे जाएगी।

शपथ में ऐसे हुई गफलत
रामनिवास रावत को बतौर कैबिनेट मंत्री की शपथ लेनी थी। उन्हें जो पत्र दिया गया था, उनमें राज्य के मंत्री लिखा था, लेकिन वे गलती से इसे राज्य मंत्री पढ़ गए। इस वजह से उनकी शपथ राज्यमंत्री के तौर पर दर्ज हो गई। फिर दोबारा शपथ लेने के बाद वे कैबिनेट मंत्री बन गए।
मोहन मंत्रिमंडल में अब मंत्रियों की संख्या 31 हो गई है। मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं। ऐसे में 3 पद अभी खाली है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संविधान का अपमान बताया
मोहन सरकार में अब 19 कैबिनेट मंत्री
3 दिसंबर 2023 को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। 8 दिन बाद 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद पर डॉ. मोहन यादव और दो उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, जगदीश देवड़ा का चयन किया गया। इसके 2 दिन बाद 13 दिसंबर को सीएम और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ली थी।
12 दिन बाद 25 दिसंबर को पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। 18 विधायकों को कैबिनेट और 10 विधायकों को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई थी। मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद 30 दिसंबर को मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया गया था।
Ramnivas Rawat had to take oath as Cabinet Minister
अब रामनिवास रावत को मिलाकर मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या 19 हो गई है।
विजयपुर सीट से 6 बार के विधायक रहे रावत
श्योपुर की विजयपुर सीट से 6 बार विधायक रहे रामनिवास रावत ने 30 अप्रैल 2024 को कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और बीजेपी जॉइनिंग टोली के मुखिया नरोत्तम मिश्रा की मौजूदगी में श्योपुर के एक चुनावी कार्यक्रम में बीजेपी की सदस्यता ली थी।