Saturday, June 7, 2025
MPPolitics

PWD मंत्री राकेश सिंह बोले- पहले खुद के पैरों में कुल्हाड़ी मारी, कांग्रेसी अब लगवा रहे बैनर-पोस्टर

PWD Minister Rakesh Singh said- First he hit his own feet with an ax, now Congressmen are getting banners and posters put up, PWD monister rakesh singh, kalluram news, ayodhya ram mandir, jabalpur

जबलपुर। पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जो कांग्रेसी भगवान राम के नाम से दूर रहते थे, जिन्हें राम-राम कहने में भी अच्छा नहीं लगता था, वो अब फोटो, होर्डिंग और बैनर लगा रहे हैं। भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा पर बधाई दे रहे हैं।

राकेश सिंह शनिवार को जबलपुर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस नकल तो करती है पर देर से। राकेश सिंह ने कहा कि ये वो कांग्रेस है, जिसने भगवान के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया था।

राम प्राण प्रतिष्ठा का कर रहे थे विरोध

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस कल तक राम प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रही थी, लेकिन अचानक ही उन्हें लगने लगा कि भगवान राम की अलोचना करके अपने पैरों में कुल्हाड़ी मार रहे हैं। कांग्रेस राहुल गांधी को न्याय योद्धा के रूप में सोशल मीडिया में वायरल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को तय करना होगा कि उनके लिए राहुल गांधी प्रमुख हैं या फिर श्रीराम। कांग्रेस इस समय इतनी कंफ्यूज हो गई है कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा। जैसे ही, कांग्रेस को लगने लगता है कि अब नुकसान हो रहा है, तो वो धीरे से जय श्रीराम कहने लगती है।

51 हजार दीपों से होगा दीपोत्सव 

22 जनवरी को यादगार बनाने के लिए जबलपुर में भी तैयारी शुरू कर दी गई है। नर्मदा के ग्वारीघाट पर 51 हजार दिए जलाकर दिवाली मनाने की तैयारी है। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि इतने लंबे इंतजार के बाद जब भगवान विराजमान हो रहे हैं, तो देश-प्रदेश में दीपावली जैसा माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *