PWD कर्मचारी निकला भाभी-दो भतीजियों का कातिल, तानों से परेशान देवर ने दो को हंसिये से काटा, छोटी भतीजी पर पत्थर पर पटका

सागर। सागर में भाभी और दो भतीजियों का कत्ल उसके देवर ने ही किया था। ताना मारने पर उसने पहले भाभी को हंसिये से मारा। बचाने आई बड़ी भतीजी पर भी 7 से 8 वार किए। वह किचन से बेडरूम में पहुंचा। छोटी भतीजी पर पत्थर पटक दिया।
आरोपी ने खून से सने कपड़े और हंसिया बाथरूम में जाकर बाल्टी में रख दिए। फिर बड़े भाई के कपड़े पहनकर वारदात को लूट दिखाने के लिए अलमारी में रखे गहने और कैश लेकर भाग गया। आरोपी पीडब्लूडी में कर्मचारी है। पुलिस ने गहने बेचने में आरोपी का साथ देने वाले दोस्त को भी गिरफ्तार किया है।
सागर में सिविल लाइन के नेपाल पैलेस क्षेत्र में 30 जुलाई की रात वंदना पटेल (35), बड़ी बेटी अवंतिका (7) और छोटी बेटी अन्विका पटेल (3) के शव मिले थे। मां, बड़ी बेटी के शव किचन में पड़े थे, तो छोटी बेटी का शव बेडरूम में मिला था।
PWD employee turned out to be the murderer of sister-in-law and two nieces
पुलिस ने गुरुवार को खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी देवर प्रवेश पटेल (30) और उसके दोस्त प्रकाश पटेल (27) को गिरफ्तार किया है। प्रवेश दमोह में PWD में नौकरी करता है। दमोह के सरखड़ी में रहता है। प्रकाश सागर के ही अहमदनगर का रहने वाला है।
प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके का कहना है कि प्रवेश के पास से बड़े भाई विशेष की टी-शर्ट, लोअर, डोरमेट, हंसिया, पत्थर का बट्टा, सोने का हार, चांदी की 4 चूड़ियां, 10 हजार रुपए कैश और स्कूटी जब्त की गई है। प्रकाश ने गहने बेचने में मदद की थी।

भाभी ने कहा था- तुम्हारे कारण हम आगे नहीं बढ़ पा रहे
पूछताछ में प्रवेश ने पुलिस को बताया कि 30 जुलाई की शाम 5 बजे वह बड़े भाई विशेष पटेल के घर पहुंचा। भाभी और दो भतीजियां घर पर थे। भाई ड्यूटी पर था। प्रवेश ने पैसों की डिमांड की। इस पर भाभी ने कहा- तुम्हारे कारण हम आगे नहीं बढ़ पा रहे। आए दिन भाई से पैसे लेते रहते हो।
गुस्से में प्रवेश ने भाभी को धक्का मारा। वह दीवार से टकरा गई। प्रवेश ने किचन में रखा हंसिया से 5 वार किए। मां को बचाने आई अवंतिका पर 7 से 8 वार किए। बेडरूम में जाकर अन्विका पर पत्थर का बट्टा पटककर उसे भी मार डाला।
PWD employee turned out to be the murderer of sister-in-law and two nieces
कपड़े बदले, पत्थर दूसरे कमरे में छिपाया
हत्या के बाद प्रवेश ने खून से सने कपड़े और हंसिया बाथरूम में जाकर पानी से भरी बाल्टी में डाल दिया। खून के धब्बे साफ करने की कोशिश की। खून लगा पत्थर दूसरे कमरे में ले जाकर छिपा दिया। इसके बाद बड़े भाई विशेष के कपड़े पहने। गहने-कैश समेटकर भाग निकला।
वह दोस्त प्रकाश के पास पहुंचा। प्रकाश की मदद से उसने कुछ गहने 97 हजार रुपए में बेचे।
PWD employee turned out to be the murderer of sister-in-law and two nieces
पुलिस के मुताबिक प्रवेश घटना वाले दिन सुबह ही दमोह से सागर आया था। वह दोस्त प्रकाश से मिला। उसकी मदद से स्कूटी गिरवी रखी। हत्याकांड के बाद उसने गिरवी रखी स्कूटी भी पैसे चुकाकर वापस ले ली थी।
पुलिस को प्रवेश पटेल पर शक था। पुलिस दमोह पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद टीम दमोह के पास सरखड़ी गांव में उसके ससुराल गई। यहां से उसे हिरासत में लेकर सागर लाया गया। पहले तो वह गुमराह करता रहा, फिर पुलिस के सख्ती करने पर पूरी कहानी उगल दी।
ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी है आरोपी
पुलिस के अनुसार, प्रवेश पटेल ऑनलाइन जुआ-सट्टा खेलने का आदी है। उस पर अक्सर कर्ज हो जाता है। पिता के निधन के बाद उसे पीडब्ल्यूडी, दमोह में अनुकंपा नौकरी मिली थी। वह 3 साल से नौकरी कर रहा है। 2 साल पहले ही शादी हुई है।
PWD employee turned out to be the murderer of sister-in-law and two nieces