Sunday, June 8, 2025
MP

छिंदवाड़ा में प्रियवर सिंह बने भाजपा के नए जिला अध्यक्ष

छिंदवाड़ा। भाजपा ने छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है। इसके बाद पार्टी ने जिलाध्यक्ष प्रियवर सिंह को छिंदवाड़ा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इसा आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद प्रियवर सिंह के समर्थकों में खुशी का माहौल है।

बता दें कि पूर्व जिला अध्यक्ष बंटी साहू के प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिलाध्यक्ष का पद खाली हो गया था। भाजपा खेमे में पिछले कई दिनों से जिलाध्यक्ष बनाए जाने को लेकर तीन से चार नाम सामने आ रहे थे। इसे लेकर प्रदेश स्तर पर मंथन किया जा रहा था।

तीन लोगों ने कर दिया था इनकार

इस दौरान चंद्रभान खेमे से योगेश सदारंग की चर्चा भी थी। इससे चंद्रभान गुट को साधने की कोशिश की जा रही थी। पार्टी की अंदरूनी उठापटक और चुनाव को देखते हुए सदारंग ने इससे इंकार कर दिया था। इसके बाद उत्तम ठाकुर को भी विरोधी गुट से बाहर निकालने साधनेे की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने भी पार्टी हार के डर से मना कर दिया था। इसी तरह, टीकाराम चन्द्रवंशी का नाम भी अध्यक्ष  पद के लिए तेजी से सामने आया था, लेकिन उनका नाम भी दब गया।

आखिरकार प्रियवर सिंह के नाम पर मुहर लगा दी गई। बताया जा रहा है कि प्रियवर सिंह की दोनों खेमे पकड़ है। उनके व्यवहार व कुशल राजनीति के चलते वह पार्टी को दमदारी से विरोधियों को उभार पाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में उठने वाले विरोध के स्वर को कम करने के लिए पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *