Friday, September 12, 2025
MPNationPolitics

प्रियंका गांधी ने मोहनखेड़ा तीर्थ में माथा टेका, कहा- MP में ‘शिशुपाल’ के अत्याचार का घड़ा भर गया, इन्हें बदलने का समय आ गया

धार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में ‘मध्यप्रदेश में 18 साल में 250 से ज्यादा घोटाले हुए। मां नर्मदा के साथ घोटाला हो सकता है, महाकाल लोक में घोटाला हो सकता है, जब भगवान के साथ कोई घोटाला और भ्रष्टाचार करने की हिम्मत करता है, तो क्या समय नहीं आ गया इनको बदल डालने का? शिशुपाल के अत्याचार का घड़ा भर गया है।’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को धार जिले के राजगढ़ में कांग्रेस की जन आक्रोश सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये जांच एजेंसियों को सबके घर भेज देते हैं। अभिनेताओं को भी नहीं छोड़ा। यहां ED क्यों नहीं पहुंची? इनके नेताओं और अधिकारियों के घर क्यों नहीं पहुंची?’

उन्होंने कहा कि ‘यहां आते वक्त कुछ नौजवानों से मैंने पूछा- क्या लगता है इस चुनाव में क्या होने वाला है? कहने लगे- राजा जा रहा है…। इससे पहले उन्होंने मोहनखेड़ा में जैन तीर्थस्थल पहुंचकर माथा टेका। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस महासचिव 21 जुलाई को ग्वालियर आई थीं। 12 जून को जबलपुर भी आ चुकी हैं। मोहनखेड़ा आने वाली गांधी परिवार की वे चौथी सदस्य हैं।

Priyanka Gandhi bowed her head at Mohankheda Tirtha, said- the pot of atrocities of 'Sishupal' in MP is full, time has come to change them, priyanka gandhi in dharr, MP election, congress news, MP news, political
प्रियंका गांधी ने मोहनखेड़ा में माथा टेका।

पढ़िए, क्या कहा प्रियंका गांधी ने

  • शर्म के मारे शिवराज का नाम नहीं ले रहे मोदी: चुनाव आया तो PM मोदी हर दो दिन में यहां आकर उद्घाटन कर रहे हैं। PM, शिवराज का नाम लेने से भी शर्म कर रहे हैं। वे तो आपके CM बनने वाले नहीं हैं। महिला आरक्षण बिल लेकर आए। वाह-वाही हुई। पता चला कि 10 साल तक तो ये लागू ही नहीं होगा। जातीय जनणगना पर ये चुप क्यों हो जाते हैं?
  • अहंकार बढ़े तो सबक सिखाएं: कुछ लोगों ने नेताओं को भगवान बना दिया है। नेता भगवान नहीं है। आपमें से उभर कर आता है। इंसान है। जब उसका अहंकार बढ़ जाता है, परवाह नहीं करता, तब आपको अधिकार है कि आप उसे निकालें, सबक सिखाएं।
  • MP की परिस्थिति ‘खाने’ की बन चुकी है: पोषण आहार, मिड-डे मील, एडमिशन, सर्व शिक्षा अभियान, स्कॉलरशिप, भर्ती परीक्षा, नौकरी, कारम डैम बनाने में घोटाला हुआ है। यहां व्यापमं घोटाला हुआ। 50 से अधिक की मौत हुई। इन्होंने जांच कराई? यहां की परिस्थिति खाने की बन चुकी है। MP में पिछले 18 साल में लगभग 17 हजार नवयुवकों ने आत्महत्या की है।
  • सिलेंडर महंगा देकर राशन मुफ्त में दे रहे, ये कहां का न्याय: आपको बताया जाता है कि राशन हमने मुफ्त कर दिया। वहां हजारों-करोड़ के लोन मुफ्त में मिल रहे हैं, यहां राशन के लिए हमें हाथ जोड़ना पड़ रहे। कांग्रेस सरकार में राशन 60 रु. में मिलता था। तब गैस सिलेंडर 425 रुपए का था। चुनाव से पहले यह सिलेंडर आपको 1125 रु. में दे रहे थे।
  • अडाणी के हजारों-करोड़ों के लोन माफ कैसे हो रहे?: सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं दी जा रही। कहा जाता है कि पैसे नहीं हैं। अगर पैसे नहीं हैं तो अडाणी के हजारों-करोड़ों के लोन माफ कैसे हो रहे हैं? यह सवाल आपको पूछना पड़ेगा।
  • जहां BJP सरकारें, वहां नौकरी के इंतजार में युवा 21 से 30 का हो गया: आप खुद को बचाइए। जो रोज-रोज आप संघर्ष कर रहे हैं, यह गलत है। जहां भाजपा सत्ता में हैं, वहां भर्ती घोटालों की वजह से 21 साल के बच्चा नौकरी के इंतजार में 30 का हो गया है।
Priyanka Gandhi bowed her head at Mohankheda Tirtha, said- the pot of atrocities of 'Sishupal' in MP is full, time has come to change them, priyanka gandhi in dharr, MP election, congress news, MP news, political
प्रियंका गांधी ने मोहनखेड़ा में संबोधित किया।

कमलनाथ बोले- BJP का काम छिपाना, दबाना और डराना 

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, ‘धार में कारम डैम घोटाला हुआ। प्रदेश में महाकाल लोक घोटाला भी हुआ।’ शिवराज सिंह जवाब दीजिए कि आपने 18 साल में क्या किया है?’ आज प्रदेश की तस्वीर चौपट प्रदेश की है। BJP तीन काम कर रही है वो है छिपाना, दबाना और डराना।’

कांग्रेस के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है धार 

इंदौर संभाग में धार जिला कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। एक समय में धार जिले की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा।  2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनाने में भी धार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। तब जिले की 7 में से 6 सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते थे। उस समय जिले में कांग्रेस का एक तरफा माहौल भी था। कांग्रेस के विधायक 30 हजार से लेकर 60 हजार वोटों तक से भी जीते थे। हालांकि, 2020 के उपचुनाव के बाद जिले में कांग्रेस के पांच विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *