Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

ईस्ट इंडिया कंपनी से कमलनाथ की तुलना, प्रहलाद पटेल ने कहा- उन्होंने छिंदवाड़ा पर कब्जा कर लिया

छिंदवाड़ा। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने पीसीसी चीफ कमलनाथ की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से की है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ ने छिंदवाड़ा की कब्जा कर लिया है। इस कारण स्थानीय नेतृत्व को मौका नहीं मिला। मैं परिवारवार का विरोधी हूं। तुष्टिकरण का विरोधी हूं। कांग्रेस का यही चरित्र है।

प्रहलाद पटेल ने गुरुवार को छिंदवाड़ा में भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान वे कमलनाथ पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ नकली हिंदू हैं। में छिंदवाड़ा की धरती पर पैदल चलकर भाजपा के लिए वोट मांगे। अपने भाई विवेक बंटी साहू के लिए प्रचार करने आया हूं। मैं जमीन पर भी सो सकता हूं। हवा में भी उड़ सकता हूं। कमलनाथ या उनके बेटे ऐसा करके बताएं, इसलिए कांग्रेस को समाप्त करना है।

कमलनाथ थका हुआ चेहरा

कमलनाथ के मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल उठाते हुए कहा- राजनैतिक इच्छा शक्ति है। लोकतंत्र में उनका विश्वास है, तो मेरे सवालों का जवाब दें। वो थका हुआ चेहरा हैं। थके हुए नेता हैं। वो एक किमी पैदल चल नहीं सकते। वो नहीं चल सकते, तो संतान को पैदल चला दें। कमलनाथ 6 साल से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। वो किसी एक जिले में बैठक लेने गए हों, तो बताएं। 15 महीने मुख्यमंत्री रहे। सचिवालय से बाहर ही नहीं निकले। हमारे उम्मीदवार ने जो काम किया है, उसे बेहतरीन मानता हूं। कमलनाथ किस वार्ड में कार्यकर्ता या नेता के नाते गए।

कांग्रेस में थका हुआ नेतृत्व

प्रहलाद पटेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बूथ की कमलनाथ को नॉलेज नहीं। राजनीति में जोड़-तोड़ से चुनाव जीत जाना महत्वपूर्ण नहीं होता। ये कांग्रेस का आपा खोने का तरीका है। कांग्रेस किसी भी कीमत पर भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। ये वही कमलनाथ हैं, जिन्होंने कहा था- 6 महीने पहले प्रत्याशी घोषित करेंगे, लेकिन 32 दिन पहले बमुश्किल घोषित कर पाए। इसके बाद मध्यप्रदेश में इस्तीफे की जो झड़ी लगी, वो छुपी नहीं। इसके बाद दो थके हुए नेताओं का संवाद हुआ, वो सभी ने देखा है। कमलनाथ खुद दिग्विजय से कह रहे हैं कि बच्चे के कपड़े फाड़ो। दिग्विजय कमलनाथ को अपने बटे को लेकर कह रहे हैं।

वचन पत्र पर भी कसा तंज

चौरई से भाजपा की टिकट घोषित नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा- जो भी फैसला होगा, अच्छा होगा। कांग्रेस के वचन पत्र पर उन्होंने झूठ, लालच और भ्रम फैलाने की गारंटी बताया। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा- अटकलबाजी से राजनीति नहीं होती। प्रहलाद पटेल ने कहा कि हमारी तुलना कमलनाथ से और दिग्विजय सिंह से होनी चाहिए। कांग्रेस में दूसरी पीढ़ी में नेतृत्व क्षमता नहीं है। हम लोग दूसरी पीढ़ी के नेता हैं। हमारे यहां तीसरी पीढ़ी भी तैयार है। ये अटकलबाजी नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *