Sunday, June 8, 2025
MPNationPolitics

PM बोले- कांग्रेस जिस राज्य में गई, उसे बर्बाद कर दिया, भोपाल में मोदी ने भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में दिए जीत के मंत्र

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल दौरे पर रहे। मोदी ने कहा, ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। जहां-जहां कांग्रेस गई, उस राज्य को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस का ठेका अब अर्बन नक्सलियों के पास है।’ PM मोदी ने तीसरी बार जंबूरी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित किया। सबसे खास बात ये कि मोदी का पूरा भाषण भाजपा की उपलब्धियों और कांग्रेस की आलोचना के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा।

बता दें कि साल 2013 से भाजपा हर 5 साल में जंबूरी मैदान पर कार्यकर्ता महाकुंभ कर रही है। दावा है कि महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी ने कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्हेांने चुनाव की तैयारियों में भिड़ जाने के लिए कहा। उन्होंने कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी दिया।

PM said - Congress ruined the state it went to, Modi gave victory mantras to BJP workers in Mahakumbh in Bhopal, MP news, BJP news, PM narendra Modi, kalluram news, sach ka sarthi, shivraj singh chouhan
पीएम मोदी ने भोपाल में रोड शो भी किया।

मोदी बोले- कांग्रेस की कुनीति, कुशासन और करप्शन नहीं देखा

मोदी ने कहा कि एमपी में भाजपा सरकार को करीब 20 साल पूरे हो चुके हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की ही सरकार को देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने एमपी में कांग्रेस का वो बुरा शासन, बुराइयां देखी नहीं हैं।

एमपी में कांग्रेस की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करप्शन। आजादी के बाद मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा। कांग्रेस ने साधन – संपन्न मध्यप्रदेश को समर्थ युवाओं वाले मध्यप्रदेश को बीमारू बना दिया दोस्तों…।

यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी। उस दौर की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखीं। अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। भाजपा ने एमपी को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया, इसीलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। ध्यान रखना है कि विकास का जो रास्ता एमपी के लोगों ने बनाया है, उस विकास की गाड़ी सड़क से उतरे नहीं, भटके नहीं और अटके भी नहीं।

कांग्रेस ने राजस्थान को बर्बाद किया

जब इन्हें राजस्थान में मौका मिला, तो कैसे कांग्रेस वहां सिर्फ बर्बादी लाई। हमने महाराष्ट्र में देखा है कि कैसे कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल होकर लूट को ही नंबर – 1 काम बना दिया। मध्यप्रदेश के विकास के लिए आने वाले कुछ साल महत्वपूर्ण हैं। यह समय भारत और मध्यप्रदेश को विकसित बनाने का है। इतने महत्वपूर्ण समय में अगर कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टी, हजारों-करोड़ों के घोटाले का इतिहास रचने वाली पार्टी, वोट बैंक का तुष्टिकरण करने वाली पार्टी को जरा भी मौका मिल गया तो मध्यप्रदेश को बड़ा नुकसान होगा।

मैं आपसे एक सवाल पूछता हूं। जहां-जहां कांग्रेस गई है, उस राज्य को बर्बाद कर दिया। क्या आपको लगता है कि मध्यप्रदेश का भी यही हाल करेंगे। मध्यप्रदेश को बचाना चाहिए कि नहीं, कांग्रेस के हाथ नहीं जाने देना चाहिए न, लूटने और तबाही नहीं करनी देनी चाहिए न…। कांग्रेस एक बार फिर एमपी को बीमारू बना देगी। क्या आप एमपी को फिर से बीमारू बनाना चाहते हो?

PM said - Congress ruined the state it went to, Modi gave victory mantras to BJP workers in Mahakumbh in Bhopal, MP news, BJP news, PM narendra Modi, kalluram news, sach ka sarthi, shivraj singh chouhan
जंबूरी मैदान में आयोजित महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।

मोदी बोले- कांग्रेस जंग हुआ लोहा

क्या आप एमपी के युवाओं के भविष्य को तबाह करना चाहते हो? क्या आप चाहते हैं कि एमपी के विकास का पैसा कांग्रेस नेता लूट लें? मेरे परिवार जनों कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ्य बचा है, न देश हित को समझने का, इसीलिए आप देखेंगे कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है।

कांग्रेस न तो खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है। देश समृद्धि की तरफ बढ़ने के लिए घोर परिश्रम कर रहा है। लेकिन, कांग्रेस देश को 20वीं शताब्दी में ले जाना चाहती है।

फर्स्ट टाइम वोटर काे किया आकर्षित

मैं मध्यप्रदेश के फर्स्ट टाइम वोटर को बताना चाहता हूं। आपके माता-पिता, दादा – दादी को अभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उनको मुसीबत में जीने के लिए मजबूर करने वाली कांग्रेस एक मात्र पार्टी है। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया। कांग्रेस भारत में भ्रष्ट व्यवस्था को पोषित करने में जुटी रही। इसकी राजनीति अभाव में फलफूलती है। गरीबी और मुश्किलों में फलती फूलती है। इन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े।

कांग्रेस ने जानबूझकर देश को गरीब रखा। देश के लोगों को अभाव में जीने के लिए मजबूर किया। रोटी, कपड़ा, मकान में ही उलझाए रखा। मेरे युवा साथियों, जो मुश्किलें आपके माता-पिता से पहले की पीढ़ियों ने झेलीं, वो अब आपको और आपके बच्चों को न झेलनी पड़ीं, इसके लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है। आज हमारे प्रेरणा पुंज पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस है।

PM said - Congress ruined the state it went to, Modi gave victory mantras to BJP workers in Mahakumbh in Bhopal, MP news, BJP news, PM narendra Modi, kalluram news, sach ka sarthi, shivraj singh chouhan
भाजपा का दावा है कि कार्यकर्ता महाकुंभ में 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कहा- मोदी मतलब हर चीज की गारंटी

वंचितों को वरीयता की गारंटी मोदी ने दी है, उसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरा किया है। हमने गरीब का जीवन बेहतर करने के लिए प्रयास किए, प्रमाणित प्रयास किए। समाज में जो अभाव था, उसे दूर किया। जानते हैं कि इसका नतीजा क्या मिला है? मैं आपसे एक बात पूछूं? आपको पता है न कि कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था। मैं फिर आपसे पूछूंगा कि 50

साल पहले गरीबी हटाओ का नारा किसने दिया था? क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया? मैं आपको एक और आंकड़ा बताना चाहता हूं। 13.5 करोड़, यह मध्यप्रदेश की कुल आबादी से भी ज्यादा है। भाजपा सरकार के 5 साल में ही देश में 13.5 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। यह सुनकर आपको आनंद होता है, उत्साह बढ़ता है, हम अपना काम पूरा कर रहे हैं कि नहीं कर रहे। यह मोदी की गारंटी का नतीजा है। जब मोदी गारंटी देता है, जब भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है। घर-घर पहुंचती है। हर लाभार्थी तक पहुंचती है। याद रखिएगा, मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।

महाकुंभ के लिए भोपाल जा रहे 39 BJP कार्यकर्ता-समर्थक घायल

PM said - Congress ruined the state it went to, Modi gave victory mantras to BJP workers in Mahakumbh in Bhopal, MP news, BJP news, PM narendra Modi, kalluram news, sach ka sarthi, shivraj singh chouhan
महाकुंभ में आते समय बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने खरगोन से जा रहे BJP कार्यकर्ता और समर्थकों की बस रोड पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में 39 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यकर्ता रायसागर, खापर, जामली और रूपगढ़ के रहने वाले हैं। हादसा देर रात 12.30 बजे कसरावद के पास शारदा गांव में हुआ।

PM के भोपाल आने से पहले कमलनाथ का ट्वीट…

शिवराज जी, झूठ की वजह से प्रधानमंत्री ने आपको चुनाव अभियान से बाहर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल आने से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट किया, ‘शिवराज जी, आज आप जरा धीरज से काम लीजिएगा। प्रधानमंत्री जब भी मध्यप्रदेश आते हैं, तो आप उन्हें अपने किसी न किसी झूठ में शामिल करा लेते हैं। आपकी झूठ की मशीन से मध्यप्रदेश की जनता के साथ प्रधानमंत्री भी त्रस्त हैं, इसीलिए उन्होंने पूरे चुनाव अभियान से आपको बाहर कर दिया है। आप देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *