Sunday, June 8, 2025
MPNationPolitics

PM मोदी ने 5 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- तीन तलाक की वकालत करने वाले वोटबैंक के भूखे

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं, वकालत करते हैं, ये लोग वोटबैंक के भूखे हैं। ये लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बड़ा अन्याय कर रहे हैं। तीन तलाक से नुकसान का दायरा बड़ा है। अरमानों से पिता अपनी बेटी को ससुराल भेजता है। 8-10 साल बाद बेटी वापस आती है, तो उसका भाई, पिता सब बेटी की चिंता में दुखी हो जाता हैं।’

प्रधानमंत्री मंगलवार को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ-सबसे मजबूत’ में पार्टी कार्यकर्ता के सवालों के जवाब दे रहे थे। इस दौरान पीएम ने देशभर के भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘तीन तलाक का इस्लाम से संबंध होता, तो दुनिया के मुस्लिम बाहुल्य देश इसे खत्म नहीं करते। मिस्र में 90% से ज्यादा सुन्नी मुस्लिम हैं। आज से 80-90 साल पहले वहां तीन तलाक की प्रथा समाप्त हो चुकी है। अगर तीन तलाक इस्लाम का जरूरी अंग है, तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश में क्यों नहीं है? मुस्लिम बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटकाकर कुछ लोग उन पर हमेशा अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं, इसीलिए मुस्लिम बहनें, बेटियां भाजपा और मोदी के साथ खड़ी हैं।’

भाजपा कार्यकर्ता रानी चौरसिया ने पूछा- तीन तलाक पर सवाल

प्रधानमंत्री से उत्तरप्रदेश की BJP कार्यकर्ता रानी चौरसिया ने सवाल करते हुए कहा था- तीन तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुस्लिम भाई-बहनों का भ्रम कैसे दूर करें? इसके जवाब में PM ने आगे कहा, ‘आज हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर भड़काने का काम हो रहा है। एक घर में परिवार के सदस्य के लिए एक कानून हो, परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो, तो क्या वो घर चल पाएगा? फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा। भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट कह रही है कि कॉमन सिविल कोड लाओ।’

Entry will be given on wearing modest clothes in Ujjain's Nagda Hanuman temple, it is written- It is forbidden to come to the temple wearing jeans, skirts, half pants, shivraj singh chouhan, PM narendra modi, 3 talaq
पीएम मोदी ने भोपाल में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को संबोधित किया।

PM मोदी ने 5 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से देश की इन ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। PM ने पहले रांची-पटना, धारवाड़-केएसआर बेंगलुरु और गोवा (मडगांव)-मुंबई को वर्चुअली लॉन्च किया। इसके बाद मध्यप्रदेश की दो वंदे भारत भोपाल-इंदौर और रानी कमलापति-जबलपुर को हरी झंडी दिखाई। ये दोनों ट्रेन एक साथ रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुईं। इससे पहले, PM मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘ये ट्रेनें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, बिहार और झारखंड में कनेक्टिविटी में सुधार करेंगी।’

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत करने आए हैं। उन्होंने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित किया। यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल

प्रधानमंत्री माेदी ने कहा कि भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में मध्यप्रदेश की बड़ी भूमिका है, इसलिए ऐसी ऊर्जावान मप्र की धरती पर ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए हृदय से आनंद आ रहा है। कुछ देर पहले मुझे देश के 6 राज्यों का जोड़ने वाली पांच वंदे भारत ट्रेनों को एक साथ हरी झंडी दिखाने का अवसर भी मिला है।

मैं मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र की जनता को इस आधुनिक वंदे भारत ट्रेन की कनेक्टिविटी के लिए बधाई देता हूं। एमपी को विशेष बधाई दूंगा। यहां एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन मिली हैं। अभी तक यात्री भोपाल से दिल्ली के बीच वंदे भारत के सफर का आनंद ले रहे थे। अब भोपाल से इंदौर और रानी कमलापति से जबलपुर का सफर तेज, आधुनिक, सुविधा संपन्न होगा।

PM Modi launched 5 new Vande Bharat from MP, CM Shivraj said – The world is chanting the mantra named Modi, bhopal news, political news, indian railway, vande bharat train, PM MOdi, shivraj singh chouhan
मप्र के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

5 नई वंदे भारत ट्रेन कहां से कहां तक चलेंगी

  • भोपाल-इंदौर-भोपाल वंदे भारत: इंदौर, उज्जैन, भोपाल
  • RKMP-जबलपुर-RKMP वंदे भारत: रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर
  • पटना-रांची-पटना वंदे भारत: पटना, गया, कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, बीआईटी मेसरा
  • मडगांव-मुंबई वंदे भारत: गोवा की पहली वंदे भारत ट्रेन है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच दौड़ेगी।
  • धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत: धारवाड़, हुबली और दावणगेरे को राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी।

CM बोले- मोदी मंत्र बन गया, जिसका उच्चारण हर देश कर रहा
मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, मोदी नाम एक मंत्र बन गया है। आज हर देश मोदी मंत्र का उच्चारण कर रहा है। स्वामी विवेकानंद का सपना साकार हो रहा है। भारत विश्व गुरु होगा। 2024 में भी ऐतिहासिक जीत से मोदी जी देश और दुनिया का नेतृत्व करेंगे।

नड्‌डा बोले- PM ने पार्टी और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा किया
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा, ‘जब पार्टी की बात आती है, तो प्रधानमंत्री कभी भी हमें समय देने से मना नहीं करते। वे कुशल प्रशासक के साथ संगठन के अच्छे संगठक भी हैं। पार्टी और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।’ नड्‌डा ने कहा, ‘हमने हर लोकसभा में 100 और हर विधानसभा में 25 बूथ ऐसे निकाले, जहां हम कमजोर थे। इन बूथों के सशक्तिकरण का विचार भी प्रधानमंत्री की तरफ से निकला।’ नड्डा ने कहा कि ‘आज भारत ब्रिटेन को ओवरटेक कर 5वीं नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। इंटरनेशनल मॉन्टेरी फंड बताता है कि भारत की गरीबी 22% से घटक 10% हो गई है। अति गरीबी 1% से भी कम हो गई है।’ उन्होंने कहा कि ‘ दुनिया भी भारतीय जनता पार्टी को जाने, इसलिए KNOW BJP कार्यक्रम जारी किया है।’

 PM Modi launched 5 new Vande Bharat from MP, CM Shivraj said – The world is chanting the mantra named Modi, shivraj singh chouhan, PM narendra modi, politicas, vande bharat
पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की।

देश में अभी चल रहीं 18 वंदे भारत ट्रेन

देश में वर्तमान में 18 वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं। पहली वंदे भारत ट्रेन 2019 में नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत ट्रेन चली थी। वंदे भारत ट्रेन पिछले साल गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गई थी। रेलवे लगातार नए रूट्स पर वंदे भारत ट्रेन चला रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *