Friday, September 12, 2025
MPPolitics

अफसरों के तबादलों पर PCC चीफ बोले- शिवराज से बदला ले रहे CM डॉ. मोहन

PCC Chief said on the transfers of officers - CM Dr. Mohan is taking revenge from Shivraj, jitu patwari, shivraj singh chouhan, dr, mohan yadav, satna, bhopal, PCC chief, kalluram news
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सतना में पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर आयोजित सभा में शामिल हुए।

सतना। मध्यप्रदेश में लगातार अफसरों के तबादलों पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से बदला ले रहे हैं। सीएम उन सभी अफसरों को हटा रहे हैं, जिन्हें शिवराज ने पदस्थ किया था। ये भाजपा की अंदरूनी राजनीति का असर है।

जीतू पटवारी शुक्रवार को सतना पहुंचे। यहां उन्होंने बीटीआई मैदान में बसपा नेता रहे पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा की जयंती पर आयोजित सभा को संबोधित किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत की।

जीतू पटवारी ने कहा कि नया मुख्यमंत्री आता है, तो अपने हिसाब से व्यवस्था करता है, लेकिन यहां तो भावना सीधी दिख रही है। इधर, शिवराज समय-समय पर रिएक्शन देते रहते हैं। चुनाव तो उनके चेहरे पर जीता था। चेहरा उनका बताया और शादी आदरणीय मोहन यादव की कर दी। अब वो तबादले करें, अधिकारियों को हटाएं, पर गीता और रामायण के साथ घोषणा पत्र भी पूरा करें। ये दायित्व जनता ने हमें दिया है। इसे पूरा करवाएंगे।

प्रदेश में एक दिन में बदले 7 अफसर
प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 7 IAS अफसरों के तबादले किए। भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है, जबकि पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

आठ जिलों का दौरा, पांच के कलेक्टर बदले
सीएम डॉ. मोहन यादव ने अब तक आठ जिलों का दौरा किया। पांच जिलों के कलेक्टर उनके दौरे के बाद हटाए गए हैं। वे तीन बार उज्जैन, तीन बार इंदौर जा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने गुना, खंडवा, खरगोन, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा में उनका दौरा किया है। सीएम यादव के दौरे के बाद ग्वालियर, खंडवा, खरगोन को छोड़ बाकी पांच जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

शाजापुर कलेक्टर को ड्राइवर की हड़ताल के दौरान उनके औकात वाले बयान से नाराज होकर हटाया गया। इसके अलावा, शुक्रवार को राज्य शासन ने रीवा, सागर, भोपाल, शिवपुरी के अपर कलेक्टर समेत राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *