जबलपुर में आठ प्राइवेट स्कूलों को 54 करोड़ लौटाने का आदेश, दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया
जबलपुर (वाजिद खान)। जबलपुर में प्रशासन ने प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिला समिति ने आठ प्राइवेट स्कूलों को 54 करोड़ 26 लाख रुपए पेरेंट्स को लौटाने का आदेश दिया है। सभी स्कूलों पर दो-दो लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
फीस लौटाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। ये रुपए स्कूलों को सीधे पेरेंट्स के खाते में जमा करने होंगे। समिति ने जांच में पाया कि 74 हजार 369 छात्राें से 54 करोड़ 26 लाख रुपए ज्यादा वसूले गए हैं। इससे पहले, जिला प्रशासन ने 11 स्कूलों से 81 करोड़ रुपए छात्रों और अभिभावकों को वापस करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन सभी स्कूल प्रबंधन ने हाई कोर्ट गए थे। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
Order to Return 54 crore rupees to 8 private schools In Jabalpur Admnistration
मध्यप्रदेश निजी स्कूल (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 के तहत गठित जिला स्तरीय समिति ने जांच की थी।
इन स्कूलों पर कार्रवाई
माउंट लिट्रा जी स्कूल, विज्डम वैली स्कूल शास्त्री नगर व कटंगा, स्प्रिंग डे स्कूल अधारताल, अजय सत्य प्रकाश स्कूल पनागर, सत्य प्रकाश स्कूल पोलीपाथर, क्राइस्ट चर्च गर्ल्स स्कूल, सेंट एलॉयसिस स्कूल पनागर व सेंट जोसेफ स्कूल टीएफआरआई शामिल हैं।
Order to Return 54 crore rupees to 8 private schools In Jabalpur Admnistration
… और भी कई स्कूल जांच के घेरे में
जिला समिति ने बुधवार रात आदेश जारी किया। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने आदेश में कहा कि जितनी जल्दी हो, बढ़ी हुई फीस वापस की जाए। कलेक्टर के मुताबिक पेरेंट्स से अवैध रूप से फीस वसूलने वाले और स्कूलों के खिलाफ जांच की जाएगी।
सबसे ज्यादा सत्य प्रकाश पाेलीपाथर ने की वसूली
समिति ने आदेश में कहा कि आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। सबसे ज्यादा फीस सत्य प्रकाश स्कूल पोलीपाथर ने 14 करोड़ 25 लाख रुपए वसूली है। जिला स्तरीय समिति ने स्कूल के फीस स्ट्रक्चर भी तय किया है।
Order to Return 54 crore rupees to 8 private schools In Jabalpur Admnistration