Saturday, June 7, 2025
MPUtility

युवा दिवस पर  CM ने किया प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, बोले- उज्जैन से 5 लाख लड्‌डू अयोध्या भेजेंगे

On Youth Day, CM did Pranayama, Surya Namaskar, said- will send 5 lakh laddus from Ujjain to Ayodhya, kalluram news, yuva diwas, today updates, MP news, bhopal, CM Dr. Mohan yadav
डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रियों ने योग किया।

भोपाल। युवा दिवस के मौके पर शुक्रवार को मध्यप्रदेश के विभिन्न स्कूलों में योग किया गया। CM डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में बच्चों के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।

राज्यस्तरीय युवा दिवस कार्यक्रम में सीएम ने कहा, श्री महाकाल मंदिर उज्जैन से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 5 लाख लड्डू भेजे जाएंगे। बाबा महाकाल का प्रसाद अयोध्या जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या जाएं, लेकिन जिस राज्य के लिए जो तारीख दी गई है, उसी तारीख में जाएं।

सीएम के साथ भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर, मंत्री राकेश सिंह, कृष्णा गौर भी मौजूद रहे।

On Youth Day, CM did Pranayama, Surya Namaskar, said- will send 5 lakh laddus from Ujjain to Ayodhya, kalluram news, yuva diwas, today updates, MP news, bhopal, CM Dr. Mohan yadav
भोपाल में सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पतंग उड़ाई।

सीएम ने कहा- भारत दुनिया का सबसे युवा देश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन प्रेरणा देने वाला है। हम सौभाग्यशाली हैं कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। 100 साल पहले स्वामी विवेकानंद ने घोषणा की थी कि 21वीं शताब्दी भारत की होगी। आज भारत चांद और सूर्य तक पहुंच चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी अपने हर कदम से युवाओं को रोमांचित करते हैं। अभी हमने लक्षद्वीप में देखा, उन्होंने पानी के अंदर स्पोर्ट्स का अनुभव दिखाया।

सीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा, ईश्वर को किसने देखा है? और उसकी खोज में निकल पड़े। फिर काली मां से उनका साक्षात्कार हुआ। माना जाता है कि इसके बाद उनका जीवन बदल गया। उन्होंने कहा कि मप्र में अपार संभावनाएं हैं। हम सबके प्रयास से प्रदेश नंबर वन बनेगा।

On Youth Day, CM did Pranayama, Surya Namaskar, said- will send 5 lakh laddus from Ujjain to Ayodhya, kalluram news, yuva diwas, today updates, MP news, bhopal, CM Dr. Mohan yadav
भिंड में सुबह घने कोहरे के बीच बच्चों ने योग किया।

हम देश में नंबर वन बनेंगे

सीएम ने कहा कि इंदौर को स्वच्छता में नंबर वन का पुरस्कार सातवीं बार मिला है। मप्र स्वच्छता में देश में दूसरे स्थान पर आया है। यह बड़ी उपलब्ध है। हम नंबर वन बनेंगे। मकर संक्रांति उत्सव में 10 से 15 जनवरी तक महिला विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं।

On Youth Day, CM did Pranayama, Surya Namaskar, said- will send 5 lakh laddus from Ujjain to Ayodhya, kalluram news, yuva diwas, today updates, MP news, bhopal, CM Dr. Mohan yadav
तस्वीर रायसेन की है। यहां ठंड के बीच बच्चों ने योग किया।
On Youth Day, CM did Pranayama, Surya Namaskar, said- will send 5 lakh laddus from Ujjain to Ayodhya, kalluram news, yuva diwas, today updates, MP news, bhopal, CM Dr. Mohan yadav
भोपाल में सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में बच्चों ने योग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *