Friday, June 6, 2025
MPCRIMENation

खंडवा में निर्भया जैसी हैवानियत: महिला की गैंगरेप के बाद मौत, प्राइवेट पार्ट में सरिया डालकर निकाली बच्चादानी

Nirbhaya-like brutality in Khandwa: Woman dies after gang rape
खंडवा। खंडवा में निर्भया जैसी हैवानियत सामने आई है। यहां गैंगरेप के बाद महिला की मौत हो गई। वह अपने पड़ोस के ही घर में बेहोश मिली थी। उसके प्राइवेट पार्ट में सरिया या लकड़ी जैसी कुछ चीज डालकर बच्चेदानी काे बाहर निकाल दिया।

वारदात शनिवार दोपहर जिले के खालवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। डॉक्टरों ने बताया कि 45 वर्षीय महिला के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं। दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं। शुक्रवार को सभी शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची। यहां हरि व सुनील ने शराब पी। उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की।

रोशनी चौकी प्रभारी सुषा परते ने बताया- दोपहर में महिला बेहोशी की हालत में पड़ोसी के आंगन में मिली थी। पड़ोसी महिला ने बताया कि वह घबराते हुए आई थी। कह रही थी कि मुझे चक्कर आ रहे हैं। मैं जमीन पर आराम करना चाहती हूं।

Nirbhaya-like brutality in Khandwa: Woman dies after gang rape

होश आने पर बताया- मेरे साथ गलत हुआ 

इधर, महिला के दोनों बेटे उसे ढूंढ रहे थे। पड़ोसी महिला ने उन्हें बताया कि उनकी मां उसके घर पर है। बेटों ने देखा कि वह बेहोश थी। कुछ देर बाद होश आने पर उसने अपने साथ गलत काम होने की बात बताई। परिजन ने डायल 100 को सूचना दी। महिला को अस्पताल लाया गया। इसी दौरान दम तोड़ दिया।

शादी में जाने का कहकर निकली थी 

पुलिस के मुताबिक महिला सुबह घर से गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने का कहकर निकली थी। दोपहर तक नहीं लौटी, तो परिजन ने तलाश किया।

मृतक महिला आदिवासी है। वह खेती करती थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।

Nirbhaya-like brutality in Khandwa: Woman dies after gang rape

अरुण यादव बोले- महिला की बच्चेदानी निकाली गई

भोपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने खंडवा रेप को लेकर कहा कि महिला के साथ रेप कर बच्चेदानी निकाल दी गई। उसकी मौत हो गई। यह क्षेत्र बीजेपी नेता और मंत्री विजय शाह का है। अब कांग्रेस देखना चाहती है कि वे इस गंभीर मुद्दे पर क्या कार्रवाई करते हैं।

Nirbhaya-like brutality in Khandwa: Woman dies after gang rape

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *