Monday, July 28, 2025
MP

अफेयर के शक में हसिया मारकर पत्नी की हत्या, अंदर से घर लॉक कर वहीं बैठा रहा आरोपी 

ग्वालियर। ग्वालियर में एक युवक ने पत्नी की हसिया मारकर हत्या कर दी। हमले के बाद आरोपी घर को अंदर से लॉक कर एक घंटे तक पास ही बैठा रहा। पत्नी ने तड़पते हुए दम तोड़ा। वारदात शनिवार देर रात लक्ष्मीगंज बिजलीघर के पास की है। महिला का बेटा और भाई आए, तब दरवाजा खोला।

जनकगंज थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बताया कि मना करने के बाद भी पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। उसे शक था कि पत्नी का किसी से अफेयर चल रहा है।

12 साल पहले दोनों ने दूसरी शादी की थी
गोल पहाड़िया बिजली घर रोड निवासी खुशबू उचाड़िया (36) और धनीराम उचाड़िया उर्फ पिंकी दोनों की यह दूसरी शादी थी। दोनों ने ही 12 साल पहले तलाक लेकर दूसरी शादी की थी। धनीराम के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा कृष्णा पहली पत्नी से है। दो बच्चे खुशबू से हैं।

Murder of wife by killing her with a sickle on suspicion of affair, accused kept sitting there after locking the house from inside, murder, crime, gwalior, MP updates, today updates, kalluram news
आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना पर जब पुलिस पहुंची, तो कृष्णा और उसका मामा राजकुमार आरोपी पिंकी को पकड़े थे। अंदर महिला का शव पड़ा था। उसके सिर पर हसिए के वार के निशान मिले। पुलिस ने हसिया भी बरामद कर लिया है।

बेटा बोला- मुझे बाहर भेज दिया था
कृष्णा ने बताया कि मां से पिता अक्सर विवाद करते थे कि वह किसी से बात करती हैं। शनिवार शाम उन्होंने उसे बाहर भेज दिया। जब लौटा, तो घर अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी पिता ने गेट नहीं खोला। इस पर मामा राजकुमार को बुलाकर लाया।

जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फोन पर बात करन को लेकर विवाद हुआ था। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *