जबलपुर में लड़की की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, नहर किनारे खून से लथपथ शव मिला
जबलपुर। जबलपुर में 17 साल की लड़की की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वह रात से लापता थी। शुक्रवार सुबह उसका खून से लथपथ शव नहर किनारे मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
Murder
लड़की खमरिया थाना क्षेत्र में की रहने वाली थी। शुक्रवार को उसकी बुआ की बारात आने वाली थी। गुरुवार रता हल्दी की रस्म हुई। घर में मेहमान आए थे। रात करीब 10 बजे तक लड़की घर पर थी। कुछ देर बाद अचानक लापता हो गई। परिवार वालों ने तलाश किया। जब नहीं मिली, तो गांव के बाहर तलाश किया। सुबह करीब 5 बजे लड़की घर से तीन किलोमीटर दूर बिरनेर गांव की नहर के पास खून से सनी मली।
पटवारी बोले- MP की पहचान- कर्ज, क्राइम, करप्शन
पुलिस ने शव का पंचनामा कर भेजा पीएम को
मौके पर सीएसपी विवेक गौतम भी पहुंचे। घटनास्थल पर मिट्टी और पत्थर भी खून से सने पड़े थे। सीएसपी विवेक गौतम ने बताया कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।
बुआ की शादी से बहुत खुश थी
घर में बेटी की शादी से सब लोग खुश थे। मंडप लग रहा था। लड़की अपनी बुआ के साथ जाने के लिए बोल रही थी। अब शादी वाले घर का माहौल मातम में बदल गया। पुलिस का कहना है कि हत्या करने वाला करीबी ही है।
Murder
हत्या से पहले रेप की आशंका
खमरिया पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले लड़की से रेप किया गया हो। हालांकि पीएम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।