Friday, January 30, 2026
MP

MP में इंदौर पुलिस कमिश्नर समेत 4 पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति पदक, 17 अधिकारियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक 

Mp officials awarded president medal republic day

भोपाल। 77वें गणतंत्र दिवस से पहले केंद्र सरकार ने पुलिस, फायर, होमगार्ड व अन्य सेवाओं के लिए पदकों की घोषणा कर दी है। सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश पुलिस के 21 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक (PSM) और सराहनीय सेवा पदक (MSM) से सम्मानित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के अफसरों को मिलेंगे 21 पदक

राज्यवार जारी आंकड़ों के मुताबिक 4 अफसरों को राष्ट्रपति पदक, एमपी के चार पुलिस अफसरों को प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विशड सर्विस यानी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला, डीआईजी अवधेश कुमार गोस्वामी, निरीक्षक शिवकुमार पटेल शामिल हैं।

Mp officials awarded president medal republic day

17 पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक

17 पुलिस अफसरों को सराहनीय सेवा पदक यानी मेडल फॉर मेरिटॉरियस सर्विस से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह, कुल 21 पदक मध्य प्रदेश के खाते में आए हैं, जो राज्य पुलिस के अनुशासन, कार्यक्षमता और निरंतर सेवा के लिए ये सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

17 सराहनीय सेवा पदक भी एमपी के अफसरों को

मध्य प्रदेश पुलिस के 17 अन्य अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न रैंक पर रहते हुए उत्कृष्ट और निष्ठावान सेवा के लिए मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) से सम्मानित होंगे। यह पदक फील्ड ड्यूटी, कानून-व्यवस्था, जांच और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बेहतरीन कार्य के लिए दिया जाता है।

Mp officials awarded president medal republic day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *